Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: बीपीएमयू बैठक आयोजित

Aditi News Team

Sat, Dec 16, 2023
बीपीएमयू बैठक आयोजित (गाडरवारा) । विगत दिवस विकासखंड चीचली के जनपद शिक्षा केंद्र में विकासखंड प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं एफएलएन कार्यक्रम संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिले की निपुण प्रोफेशनल सुश्री नेहा राजन एवं एपीसी एकेडमिक श्री यजुवेंद्र सिलावट द्वारा एफएलएन कार्यक्रम की समीक्षा की गई। एफएलएन सम्बंधित उपलब्धि डाटा को प्रदर्शित किया गया। उनके द्वारा कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी की एफएलएन कार्यक्रम में होने वाली मॉनिटरिंग, जनवरी में होने वाले मिडलाइन टेस्ट, एफएलएन के लक्ष्य, आवधिक आँकलन, स्वयं सिद्धि चैट के माध्यम से प्रश्नोत्तरी हल कराना, टैबलेट एवं स्मार्ट क्लास का बहुउद्देशीय उपयोग, टीएलएम की उपयोगिता, निदानात्मक कक्षाओं का संचालन पर विस्तृत सुझाव दिए गए। विकासखंड स्त्रोत संबंधित डी के पटेल एवं बीएसी अरुण दुबे द्वारा वार्षिक कार्य योजना, पीएम पोषण आहार संबंधित दैनिक एवं मासिक आईवीआरएस मैसेज, यू डाइस प्रोफाइल अपडेशन, विद्यांजलि पोर्टल, चैंपियंस शिक्षक संबंधित विस्तृत निर्देश प्रदान किए गए। इस बैठक में एमआईएस कोऑर्डिनेटर दीपक श्रीवास्तव, खुशबू ब्रिजपुरिया, सत्यम ताम्रकार, अजय नामदेव, ललित पाराशर, प्रमोद साहू, हेमंत पटेल, संजय सोनी, हरिओम स्थापक, नीलेश जैन, अभिषेक पराशर सहित कक्षा पहली, दूसरी, तीसरी के एफएलएन के सभी डीआरजी शिक्षकों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दी। इस बैठक का आयोजन राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशों के परिपालन एवं जिला परियोजना समन्वयक के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें