Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: क्षेत्रीय शालाओं के बच्चे राज्य स्तरीय ओलंपियाड के लिए चयनित 

Aditi News Team

Tue, Oct 31, 2023
क्षेत्रीय शालाओं के बच्चे राज्य स्तरीय ओलंपियाड के लिए चयनित गाडरवारा। राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार शासकीय शालाओ की कक्षा 2 से 8 वी तक के छात्र छात्राओं के बौद्धिक कौशल के लिए आयोजित ओलंपियाड प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय ओलंपियाड प्रतियोगिता में साईंखेड़ा विकासखण्ड के बच्चों ने परचम लहराया है। इस प्रतियोगिता में ग्राम पाली की शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्दिकी एवं प्राथमिक शिक्षक ब्रजेश श्रीवास की मेहनत गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंग लाई है । शाला से 5 वी कक्षा के छात्र केदार मेहरा जिला स्तरीय ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय ओलंपियाड हेतु चयनित हुए है। इसके अलावा शासकीय पूर्व माध्यमिक कन्या शाला गाडरवारा से 7 वी की छात्रा अंशिका मेहरा एवं 6 वी की छात्रा शताक्षी कतिया भी राज्य स्तरीय ओलंपियाड के लिए चयनित हुई है। शाला के प्रधानपाठक रजनीश गुप्ता सहित शिक्षको कमलेश कोरी, मालती आर्य, वंदना दुबे, सपना बसेडिया , कृष्णा चौहान के कुशल मार्गदर्शन में छात्राओं ने उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। छात्र छात्राओं के राज्य स्तरीय ओलंपियाड के लिए चयनित होने पर जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी, जिला परियोजना समन्वयक आर पी चतुर्वेदी, बीईओ प्रतापनारायण, बीआरसी गिरीश पटैल , बीएसी संदीप स्थापक, योगेन्द्र झारिया, मनीराम मेहरा, पवन राजौरिया सहित समस्त जनशिक्षको, प्राचार्यो एवं शिक्षको ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी है।

Tags :

जरूरी खबरें