Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: क्लस्टर प्रभारी ने स्टेट एजुकेशनल सर्वे के लिए शालाओ में तैयारियो का लिया जायजा 

Aditi News Team

Tue, Oct 31, 2023
क्लस्टर प्रभारी ने स्टेट एजुकेशनल सर्वे के लिए शालाओ में तैयारियो का लिया जायजा गाडरवारा। क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में इन दिनों 3 नवम्बर को होने वाले स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे की तैयारियां बीआरसी गिरीश पटैल एवं सर्वे ब्लॉक प्रभारी बीएसी पवन राजौरिया कीअगुवाई में जारी है। इसी तैयारी के क्रम में शासकीय कन्या नवीन गाडरवारा जनशिक्षा केंद्र के क्लस्टर प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता द्वारा अधीनस्थ शालाओ का अवलोकन कर सर्वे की तैयारियो का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे है। उनके द्वारा ,बीटीआई स्कूल, एकीकृत शा माध्यमिक शाला चिरहकलां एवं बगदरा की माध्यमिक शाला के अलावा अशासकीय शालाओ टीवीएन, आदित्य पब्लिक स्कूल एवं क्राइस्टचर्च स्कूल में भ्रमण कर छात्र छात्राओं एवं शिक्षको से संवाद कर प्रति सप्ताह अभ्यास टेस्ट, मॉक टेस्ट लिए जाने एवं विश्लेषण प्रपत्र उपरांत कठिन बिंदुओं के समाधान के निर्देश दिये। उंन्होने छात्र छात्राओं को ओएमआर शीट पर अभ्यास कराने के निर्देश दिए।

Tags :

जरूरी खबरें