Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: कम्युनिकेशन टीम की निर्वाचन में रही अहम भूमिका 

Aditi News Team

Fri, Nov 17, 2023
कम्युनिकेशन टीम की निर्वाचन में रही अहम भूमिका गाडरवारा। विधानसभा निर्वाचन में गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे द्वारा गठित कम्युनिकेशन दल की अहम भूमिका रही। आचार संहिता के बाद से ही प्रतिदिन कम्युनिकेशन टीम की महिला कर्मचारियों ने नोडल अधिकारी गिरीश पटैल एवं सहायक नोडल अधिकारी रजनीश गुप्ता की अगुवाई में स्थानीय निर्वाचन कार्यालय में कार्य करना शुरू कर दिया था। टीम के सदस्य सेक्टर अधिकारियों एवं निर्वाचन में संलग्न कर्मियों के सतत सम्पर्क में रहकर सूचनाओं के आदान प्रदान में सक्रिय रहे। मतदान के दिन भी टीम के सदस्य हर 2 घण्टे मे मतदान केंद्रों से पीठासीन अधिकारियों से अपडेट लेकर मतदान प्रतिशत का डेटा संकलित करते रहे। मतदान के दिन एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे ने भी स्वयं मौजूद रहकर कम्युनिकेशन टीम के सदस्यों को मार्गदर्शन दिया।

Tags :

जरूरी खबरें