Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: "EVERY MONDAY IS HELMET DAY" जबलपुर पुलिस के विशेष जागरूकता अभियान पर बिना हैल्मेट 850 दुपहिया वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुये 2 लाख 55 हजार रूपये वसूला गया समन शुल्क

Aditi News Team

Tue, Nov 21, 2023
“ EVERY MONDAY IS HELMET DAY" जबलपुर पुलिस के विशेष जागरूकता अभियान पर बिना हैल्मेट 850 दुपहिया वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्यवाही करते हुये 2 लाख 55 हजार रूपये वसूला गया समन शुल्क जबलपुर जिले में सड़क दुर्घटनाओं एवं सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु/घायल की संख्या को कम करने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार शहर में चलने वाले ऐसे दो पहिया वाहन चालक जो हेलमेट धारण कर वाहन चालन नही करते हैं, पर जबलपुर पुलिस द्वारा आज दिनांक 20.11.2023 दिन सोमवार ZERO TOLERANCE DAY के रूप में विशेष हेलमेट अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत् दो पहिया वाहन चालक जो बिना हेलमेट वाहन चलाते पाये गये, उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही कर 850 चालान किया जाकर कुल 2 लाख 55 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किया गया है।   अभियान में आम नागरिको के साथ-साथ सभी विभागों के शासकीय कर्मचारी जो हेलमेट धारण नही किये पाये गये, उन पर भी चालानी कार्यवाही की गई। इसके साथ-साथ ऐसे 7 पुलिस कर्मचारी जो हेलमेट धारण नही किये थेे, उन पर भी चालानी कार्यवाही की गई। उपरोक्त अभियान अंतर्गत प्रत्येक सोमवार बिना हेलमेट धारण कर दो पहिया वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध ZERO TOLERANCE DAY के तहत् विशेष रूप से सख्त चालानी कार्यवाही की जावेगी तथा अन्य दिनों में भी उक्त कार्यवाही जारी रहेगी।   *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.)* ने संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि दो पहिया वाहन चलाते समय सिर पर हमेशा आई.एस.आई. मार्क वाला हेलमेट अवश्य धारण करें तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट अवश्य पहनें।

Tags :

जरूरी खबरें