Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: गाडरवारा, विद्यार्थियों को बताए आत्मरक्षा के टिप्स       

Aditi News Team

Tue, Jan 9, 2024
विद्यार्थियों को बताए आत्मरक्षा के टिप्स गाडरवारा। विगत दिवस मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के परिपालन में विकासखंड चीचली के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में पुलिस थाना चीचली की पुलिस थाना टीम के सदस्य इंद्रपाल सिंह चौहान तथा संजय शाह दीवान द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा नवमी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी, साइबर सेल, क्राइम, साइबर ठगी से बचने संबंधित सुझाव दिये गये। उनके द्वारा विद्यार्थियों की सुरक्षा से संबंधित आत्मरक्षा के विभिन्न टिप्स, सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर, मोबाइल के प्रयोग में अंजान लिंक नही खोलने, फर्जी कॉल नहीं सुनने एवं किसी भी प्रकार की ओटीपी शेयर नहीं करने एवं परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने संबंधित मार्गदर्शन दिया गया। शैक्षणिक कार्यों के अतिरिक्त अनुशासन तथा विभिन्न सहशैक्षिक गतिविधियों, खेलकूद प्रतियोगिता में प्रत्येक छात्र-छात्रा को सम्मिलित होने संबंधित बात कही। छात्र-छात्राओं में आपस में समन्वयपूर्ण व्यवहार, ग्रामीण जनों, घर के विभिन्न सदस्यों, बुजुर्गों, शिक्षकों के प्रति आदर के भाव रखने संबंधित उद्बोधन दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार, हेमंत शुक्ला, सत्यम ताम्रकार, विनीत नामदेव, सरफराज मोहम्मद सहित समस्त स्टाफ, अतिथि शिक्षको की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें