Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

मां काली के चरण सेवक द्वारा लिंग उत्पत्ति एवं अर्धनारीश्वर भोलेनाथ का चरित्र सुनाया गया

महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में डॉ. राजकुमार आचार्य का विदाई एवं सम्मान समारोह सम्पन्न

श्रीधाम स्टेशन का नवनिर्मित रूफ प्लाजा हल्की हवा में उड़ा

: गाडरवारा, सेवानिवृत शिक्षक ने पेश की अनूठी मिसाल, स्कूली बच्चों को स्वेटर एवं महिलाओं को दिए कंबल 

Aditi News Team

Sun, Jan 14, 2024
सेवानिवृत शिक्षक ने पेश की अनूठी मिसाल स्कूली बच्चों को स्वेटर एवं महिलाओं को दिए कंबल गाडरवारा। ठंड के मौसम में अपनी पूर्व संस्था के स्कूली बच्चों के लिए क्षेत्र के एक सेवानिवृत शिक्षक ने अनुकरणीय मिसाल प्रस्तुत की है। क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सेठान में स्थानीय निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक किशोर तिवारी ने अपनी पूर्व पदस्थ संस्था शासकीय प्राथमिक शाला के समस्त छात्र-छात्राओं को ठंड से बचाव के लिए स्वेटर प्रदान की। इसके अलावा उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं रसोइयों सहित बीपीएल कार्ड धारी 20 से 25 ग्रामीण महिलाओं को गर्म ऊनी स्वेटर एवं कंबल प्रदान किए । इस अवसर पर श्री तिवारी ने बताया कि इस शाला में मैने अनेक वर्षों तक सेवाएं दी है । अपने गांव व स्कूल के बच्चों से आत्मीय लगाव के चलते ही मेने ठंड से बचाव की सामग्री भेंट की है। इस अवसर पर शाला प्रधान पाठक गणेश शुक्ला एवं शिक्षक अनिरुद्ध अवस्थी के द्वारा श्री तिवारी का गर्म जोशी से स्वागत किया गया एवं उनका आभार व्यक्त किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें