Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: गाडरवारा,931 वे सप्ताह कदम संस्था ने किया पोधारोपण

Aditi News Team

Sun, Nov 5, 2023
931 वे सप्ताह कदम संस्था ने किया पोधारोपण गाडरवारा । जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का 931 वें सप्ताह* का पौधारोपण नालंदा स्कूल प्रांगण में संपन्न हुआ जिसमें -डी के उपाध्याय जी श्रीमति विद्या देवी की कौरव ,बिटिया शुभि शर्मा, कुमारी निकिता पटैल ,श्रीमती तृप्ति शर्मा (स्थापक ) ,चिरंजीव गर्व परचानी के जन्म दिवस के अवसर पर पौधा रोपित किया गया । जन्मदिवस पर पौघा रोपित करने वाले सभी को कदम साथियों ने गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं दीं । महाराष्ट्र के सांगली जिले से पधारी समाज सेविका श्रीमती चंद्रलेखा जी गोरे ने वृक्षारोपण के कार्यक्रम को देखा और बहुत प्रभावित हुईं और अपने गृहनगर में भी जन्मदिवस पर वृक्षारोपण करने की प्रेरणा ली ।  इस अवसर पर कदम साथियों के अलावा नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थित ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की ।

Tags :

जरूरी खबरें