Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: सीरेगांव में हाईस्कूल की छात्राओं ने बालसभा में गरबे की दी प्रस्तुति

Aditi News Team

Sun, Oct 22, 2023
सीरेगांव में हाईस्कूल की छात्राओं ने बालसभा में गरबे की दी प्रस्तुति गाडरवारा। इन दिनों समूचे क्षेत्र में शारदेय नवरात्रि पर्व की धूम मची हुई है। शहरी क्षेत्रो के अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में भी श्रद्धालु मातारानी की आराधना में लीन है एवं अब इससे स्कूली छात्र छात्राएँ भी अछूते नही है। बीते शनिवार को क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सीरेगांव के शासकीय हाईस्कूल की बालसभा में गरबे के रंग देखने मिले। विद्यालय की नवाचारी शिक्षक बालसभा की सीसीएलई गतिविधियों के तहत छात्राओं को गरबे की ट्रेनिंग देकर गरबे का अभ्यास कराया। गरबा सीखने के उपरांत सभी छात्राओं ने समूह में गरबा किया। इस अवसर पर शिक्षक श्रीमती सरिता पटैल ने बताया कि पढ़ाई के साथ स्कूल में छात्र छात्राओं को खेल एवं संगीत की शिक्षा भी जरूरी है। ऐसे में शनिवार की बालसभा का उपयोग हम सभी ने गरबे के रूप में किया है। सभी छात्राओ ने गरबा कर मातारानी की आराधना की। उल्लेखनीय है कि ग्रामीण परिवेश में नवरात्रि में स्कूली छात्राओं द्वारा गरबे का आयोजन किए जाने से उनमें खुशी का माहौल देखा जा रहा है ।

Tags :

जरूरी खबरें