Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

कारण बताओ नोटिस जारी, 1 करोड़ 31 लाख की वित्तीय अनियमितताओं के आरोप

कुंवर साहब गुर्जर बने मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन के संपर्क सचिव

गाडरवारा /पूर्वी मध्य प्रदेश माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वाधान में प्रादेशिक प्रकल्प प्रखर

नरसिंहपुर सुआतला थाना क्षेत्र के ग्राम केरपानी में बीती देर रात दो नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक वाहन पर तोड़फोड़ करने पर

विकास के नाम पर जनता के पैसों को कैसे ठिकाने लगाया जा रहा

: कृषि उपज मंडी सिहोरा में सांसद विधायक ने की जनसुनवाई  जनसुनवाई में आए 41 आवेदन, 16 का हुआ त्वरित समाधान  जन समस्याओं का समाधान हमारा कर्तव्य ही नहीं, धर्म भी है : सांसद दर्शन सिंह

Aditi News Team

Wed, Jul 16, 2025
कृषि उपज मंडी सिहोरा में सांसद विधायक ने की जनसुनवाई  जनसुनवाई में आए 41 आवेदन, 16 का हुआ त्वरित समाधान  जन समस्याओं का समाधान हमारा कर्तव्य ही नहीं, धर्म भी है : सांसद दर्शन सिंह  सिहोरा कृषि उपज मंडी में तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए क्षेत्रीय सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह एवं तेंदूखेड़ा तहसीलदार विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जनसुनवाई की। लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने तेंदूखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से “आपका सांसद आपके द्वार” अभियान अंतर्गत जनसुनवाई की। जनसुनवाई में आए 41 आवेदनों में 16 का त्वरित समाधान करते हुए निस्तारण किया और बाकी शिकायतों के निदान के लिए उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं जनता कार्यालय को अग्रेषित किया गया। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने जनसुनवाई के माध्यम से जनता की समस्याएं सुनी।   इस अवसर पर उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि जनता जनार्दन की समस्याओं का समाधान करना हमारा कर्तव्य ही नहीं, एक जन प्रतिनिधि होने के नाते हमारा धर्म भी है। जनता की आवाज़ ही हमारे कार्य का मार्गदर्शन करती है। आपकी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके यथासंभव समाधान का प्रयास हमने किया है और आगे भी करते रहेंगे। आपकी समस्याओं के समाधान के लिए हम माह के प्रथम रविवार को जनता कार्यालय नर्मदापुरम में द्वितीय रविवार को सांसद कार्यालय पिपरिया में एवं तृतीय शनिवार को नरसिंहपुर में उपस्थित रहेंगे। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत संकल्प की पूर्ति में हम सब समर्पण भाव से कार्य करें। यहां पर बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित हैं। एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति प्रदान करते हुए सुरक्षित स्थान पर पौधारोपण अवश्य करें।   इस अवसर पर श्री रमाकांत शर्मा, श्री हरिप्रताप ममार, जिला पंचायत सदस्य श्री धनंजय पटेल, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद सदस्य श्री नीतिराज सिंह पटेल, श्री राजेन्द्र प्रताप कौरव, श्री मुकेश कौरव, श्री अंकित चौधरी, श्री प्रताप कौरव, श्री सीमांत राजपूत, श्री ईश्वर गुर्जर राजेंद्र पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें