Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: भोपाल, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर थाना कोतवाली क्षेत्र मे CPF बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया गया-

Aditi News Team

Fri, Nov 3, 2023
भोपाल, आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर थाना कोतवाली क्षेत्र मे CPF बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया गया- भोपाल शहर मे आगामी विधान सभा को चुनाव 2023 को मद्देनजर रखते हुये पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा भोपाल पुलिस को निर्देशित किया गया है उक्त निर्देशो के अनुक्रम मे पुलिस उपायुक्त जोन-03 भोपाल श्री रियाज इकबाल द्वारा प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये जिसके तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-03 श्रीमती शालिनी दीक्षित व सहायक पुलिस आयुक्त सुश्री अनीता प्रभा शर्मा के निर्देशन मे थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक काशीराम कुशवाहा साहब ने थाने के 10 अधिकारी /कर्चारियो एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम से प्राप्त CPF के 30 जवान के साथ थाना क्षेत्र मे पैदल फ्लैग मार्च किया गया।   पैदल फ्लैग मार्च का रोड - वरिष्ठ अधिकारियो के आदेश के पालन मे थाने के 10 अधिकारी /कर्चारियो एवं पुलिस कन्ट्रोल रूम से प्राप्त CPF के 30 जबान के साथ फ्लैग मार्च पीरगेट से प्रारम्भ होकर लखेरापुरा रोड, सुभाष चौक, नदीम रोड, लालसिंह पार्क, मामा जलेवी, पीरगेट,सिन्धी मार्केट, चौकी इमामवाडा, ऐसिट मार्केट ,इमामीगेट, नूल महल रोड, लाल मस्जिद, MHK रोड, इमामवाडा से पीरगेट पर समाप्त किया गया फ्लैग मार्च के दौरान श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त महोदय एवं थाना प्रभारी व्दारा व्यापारी बन्दू से आगामी विधान सभा को लेकर थाना क्षेत्र मे राजनेतिक दलो व्दारा रैली निकालते समय यातायात व्यवस्था बनाये रखने एवं अपनी अपनी दुकानो के सामने दुकान का सामन रोड पर नही लगाने की समझाईस दी गई। तथा दुकानो के अन्दर एवं रोड पर निगरानी बनाये रखने हेतु कैमरे लगाये जाने की अपील की गई एंव आम रोड पर अनावश्यक खडे वाहनो की चालानी कार्यवाही की गई,एसिड मार्केट के व्यापारियो को समझाईस दी गई कि लायसेस धारी ही एसिड का विक्रय कर सकते है। तथा थोक क्रेताओ का लायसेस व उनका परिचय पत्र एंव फुटकर क्रेताओ से परिचय पत्र आवश्यक रूप से लेकर ही व्यापार करे । सभी को जागरूक नागरिक के दायित्यो का पालन करने हेतु समझाईस देते हुये फ्लैग मार्च का पीरगेट पर समापन किया गया ।  

Tags :

जरूरी खबरें