Saturday 3rd of October 2026

ब्रेकिंग

सम्मेलन इंदौर के गांधी भवन में 2अक्टूबर को सम्पन्न हुआ जिसमें 35जिलों के 30किसान संगठनों ने भागीदारी की

योजना बनाकर वाहन के टक्कर मारने से गिरी महिला पर वाहन चढाते हुये की थी महिला की हत्या

कैकरा गांव में बदहाल रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चे एवं ग्रामीण परेशान, जिम्मेदार कब ध्यान देंगे

वृहद स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन

गांधी जयंती पर गोटेगांव एवं नरसिंहपुर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह स्वच्छता कर्मियों का स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण भी

: Jabalpur आबकारी विभाग की कार्यवाही में 153 बल्क लीटर देशी शराब बरामद

Aditi News Team

Thu, Jan 28, 2021

जबलपुर। कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा के निर्देश पर शराब के अवैध निर्माण, संग्रहण, विक्रय और परिवहन को रोकने चलाये जा रहे अभियान के तहत कल मंगलवार को आबकारी विभाग के अमले ने कुम्हार मोहल्ला गोरखपुर क्षेत्र में दबिश देकर विशाल चक्रवर्ती पिता जीवन लाल चक्रवर्ती के रिहायशी मकान से 8 पेटियों में 400 पाव मसाला मदिरा कुल 72 बल्क लीटर मदिरा बरामद की है।
   वहीं पास ही विशाल बेन के मकान की तलाशी लेने पर 9 पेटियों में 450 पाव कुल 81 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई। दोनों आरोपियों विशाल चक्रवर्ती और अमन बेन को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।
   आबकारी कन्ट्रोल रूम प्रभारी जी एल मरावी के अनुसार सहायक आयुक्त आबकारी एस एन दुबे के मार्गदर्शन में की गई इस कार्यवाही में दोनों घरों की तलाशी में कुल कुल 17 पेटी मसाला मदिरा (153 बल्क लीटर) मदिरा बरामद की गई। दोनों आरोपियों का उक्त कृत्य म. प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क एवं 34(2) तहत दंडनीय ओर गैर जमानतीय अपराध होने से दोनों आरपियो के विरुद्ध अलग अलग प्रकरण दर्ज कर 14 दिनों की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जायेगा।
   कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी जी. डी. लहैरिया, राम जी पांडेय, कु. भारती गौंड आबकारी उपनिरीक्षक रविशंकर यादव, रविशंकर मरावी, श्वेता सिंह तिवारीएवं अन्य मुख्य आरक्षक ओर आरक्षक उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें