Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

: जबलपुर अतिरिक्त लोक अभियोजक को 15 हजार की रिश्वत के साथ लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा,प्रार्थी के पक्ष में अपील बनाने मांगी थी घूस

Aditi News Team

Tue, Jul 15, 2025
जबलपुर अतिरिक्त लोक अभियोजक को 15 हजार की रिश्वत के साथ लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा,प्रार्थी के पक्ष में अपील बनाने मांगी थी घूस जबलपुर.आवेदक - बिहारी लाल रजक सिविल लाइन जबलपुर आरोपी- श्रीमती कुक्कू दत्त - अतिरिक्त लोकअभियोजक,कार्यालय अतिरिक्त लोक अभियोजक जिला न्यायालय जिला  जबलपुर आज दिनांक 15 जुलाई  को घटनास्थल- आरोपिया का घर सिविल लाइंस जबलपुर रिश्वत राशि- ₹15000/- जिसका विवरण इस प्रकार है आवेदक ने वर्ष 2022 में अपराध पंजीकृत करवाया था जिसका विचारण पूर्ण होकर उस प्रकरण में आरोपी बेगुनाह साबित हो चुके थे जिसकी पैरवी कुक्कू दत्त ने की थी ।आरोपी के दोषमुक्त हो जाने से शासन की तरफ से अपील हेतु कुक्कू दत्त को आदेश प्राप्त हुए थे. जिसकी अपील प्रार्थी के पक्ष में बनाने हेतु आवेदक से ₹15000 की रिश्वत मांग की जा रही थी. आरोपीया को आज रंगे हाथ पकड़ कर भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम1988 (संशोधन)2018 की धारा-7, 13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है । *ट्रेप दल में उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी, निरीक्षक शशि मर्सकोले, निरीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक नरेश बेहरा एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल था।

Tags :

जरूरी खबरें