: जबलपुर,जन सुनवाई में शिकायत कर्ताओं की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने स्वयं सुनी शिकायतें
Aditi News Team
Tue, Dec 12, 2023
जन सुनवाई में शिकायत कर्ताओं की पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने स्वयं सुनी शिकायतें
सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित वैधानिक कार्यवाही हेतु किया आदेशित
आम जनता की शिकायतों एंव समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार दिनॉक 12-12-2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जन सुनवाई की गयी।
जन सुनवाई मे शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिकायतकर्ता पुलिस कार्यालय में आये थे, अधिकांश शिकायतें पति-पत्नि/परिवारिक एवं जमीन/मकान सम्बंधी विवाद, साधारण मारपीट तथा सायबर अपराध से सम्बंधित 63 शिकायतें थी।
आपके द्वारा समस्त शिकायत कर्ताओं को शीघ्र शिकायतों पर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु आश्वस्त किया गया तथा जन सुनवाई में प्राप्त समस्त शिकायतों का त्वरित निराकरण समय सीमा मे करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारियों/राजपत्रित अधिकारियों को आदेशित किया गया।
Tags :