Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

आचार्य प्रवर संत तारण तरण मण्डलाचार्य महाराज के परम साधक बाल ब्रह्मचारी वैराग्य भैया का

गाडरवारा एनटीपीसी के परियोजना प्रमुख श्री हिम्मत सिंह चौहान को कार्यकारी निदेशक (Executive Director) पद पर पदोन्नत किया

लाखों रुपये की लागत से कराए गए नाली और सड़क निर्माण कार्यों पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल खड़े किए

सांकल रोड पर 25 ट्रेक्टर-ट्राली खनिज रेत जप्त कर अवैध भण्डारण का प्रकरण दर्ज किया

सूत्रों के अनुसार कई किलो सोना और हीरे मोती जो दान पत्र में डाले जाते थे इसका लेखा-जोखा नहीं है

: कुण्डलपुर में श्रुतपंचमी महापर्व धूमधाम से मनाया गया,जैन मिलन शाखा पटेरा द्वारा कुण्डलपुर में जिनवाणी को सुव्यवस्थित किया गया

Aditi News Team

Sat, May 31, 2025
कुण्डलपुर में श्रुतपंचमी महापर्व धूमधाम से मनाया गया,जैन मिलन शाखा पटेरा द्वारा कुण्डलपुर में जिनवाणी को सुव्यवस्थित किया गया सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में श्रुतपंचमी महापर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़ेबाबा का अभिषेक, शांतिधारा , रिद्धि कलश, श्रुत पूजन, विधान हुआ । इस अवसर पर प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धिकलश करने का सौभाग्य कमल विनोद अक्षत धरोटे नागपुर, अंकित कियान आलोक जैन हैदराबाद, धर्मेंद्र मनी अनुपम जैन भोपाल ,समीर जय नारान जैन दिल्ली ,भूपेंद्र जैन बचैया बहोरीबंद, संभव वरुण जैन भोपाल ,संतोष विकास करेली,सी पी नमन भोपाल, प्रमोद अयन अक्षांश लखनादौन ,सौरभ शैलेश पाटनी छिंदवाड़ा, विकास बालचंद जैन भिलाई ने प्राप्त किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक किया। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ की उपस्थिति रही। इस अवसर पर श्री बड़े बाबा जैन मिलन शाखा पटेरा कुंडलपुर द्वारा श्रुतपंचमी के पावन पर्व पर श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में जिनवाणी का रखरखाव सुव्यवस्थित करने का कार्य शाखा के धार्मिक आयोजन मंत्री अनिलशास्त्री के संयोजन में किया गया, जिसमें मिलन शाखा के अध्यक्ष नरेंद्र बजाज, मंत्री महेश जैन, गोकुल चंद, राजेंद्र बजाज, कोमलचंद जैन ,ज्ञानचंद जैन, राकेश जैन सहित अनिल पुजारी शाखा के सदस्य गण शामिल रहे। जैन मिलन शाखा द्वारा मंदिर में जिनवाणी भेंट की गई। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई।

Tags :

जरूरी खबरें