: करेली नगर पालिका का नाकारापन
Aditi News Team
Tue, Jul 8, 2025
करेली नगर पालिका का नाकारापन
करेली नगर पालिक ने नगर की विकसित शुभम कालोनी निरंजन वार्ड को बदहाल स्थिति में पहुंचा दिया है, आलम यह है जलमग्नता से 1-2 फिट सड़क डूब गई, ऐसे ही डीपी वाले पोल डूबे है और घरों में अंदर पानी जाने की स्थित में है इतना ही नही पास में ही नगर पालिका के प्रस्तावित पार्क और साथ बीएसएल स्कूल भी पूरी तरह पानी पानी होने से यहां का नजारा किसी तालाब या स्विमिंग पूल से कम नहीं है जिसमें बस नाव चलना बाकी है पर यह मुसीबत अंधी बहरी नकारा नगर पालिका परिषद और विभाग करेली ने स्थानीय रहवासियों और राहगीरों को जान बूझकर परोसी इसलिए कमीशन खोरी के आदि जिम्मेदारों ने यहां ध्यान ही नहीं दिया क्योंकि महज 65 हजार में लगभग 300 मीटर निर्माण होना था तो आप समझ सकते यहां किसको क्या मिलने वाला था तो भोगे रहवासी और आमजनमानस तो किसी सम्भावित दुर्घटना जैसे विधुत करेंट सहित जहरीले जीवजंतु की घरों में जलभराव से डरे सहमे हुए है आपको बता दे करेली नगर पालिका के तमाम जिम्मेदार वार्ड पार्षद, इंजीनियर, सीएमओ अध्यक्ष को पिछले वर्ष 2024 से अभी बरसात पूर्व माह मई 2024 में भी संज्ञान दिलाया लेकिन इस निर्माण में कमीशन लायक निर्माण ही नही था तो किसी जरूरी नहीं समझ और समस्या सबके सामने और यहां से चंद कदमो पर पार्क के उन्नयन पर लाखों रुपयों के कार्य करने अपनी पीठ थपाई जा रही है जो खुद नगर पालिका को खुश होने के लिए है। यहां बड़ी तादाद में स्थानीय से लेकर आमजन ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायते की है देखते आगे समस्या में आगे सुधार कितना संभव है, दूसरी ओर जिला कलेक्टर नरसिंहपुर ने किसी भी जलाशय में मत्स्य आखेट पर प्रतिबंध लगाया है बावजूद इसके शासन प्रशासन की मनसा के खिलाफ करेली नगर के मध्य स्थित धमनी नदी में मछली मारने का क्रम जारी है इस ओर भी नगर पालिका करेली अनदेखी किये हुए है।नगर पालिका करेली में लगातार मूक पशुओं की सुरक्षा ,के साथ साथ इनकी चारागाह ,छोटी घास की भूमि पर लगातार अतिक्रमण करवा रही हे l जिससे कि पशु प्रेमियों में रोष नजर आता हे l
Tags :