Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

: त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेन्ज छिन्दवाडा ने जिले का दौरा किया, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

Aditi News Team

Sun, Jul 6, 2025
त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक, रेन्ज छिन्दवाडा ने जिले का दौरा किया, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा त्योहारों के दौरान जिले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए, पुलिस उप महानिरीक्षक, छिन्दवाडा रेंज छिन्दवाडा श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती ने जिले का दौरा किया। इस दौरान, उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, विशेष रूप से त्यौहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए। पुलिस उप महानिरीक्षक ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा कि त्यौहारों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए। सी.सी.टी.व्ही. कंट्रोल रूम का किया गया निरीक्षण :- जिले के एक दिवसीय भ्रमण पर आये पुलिस उप महानिरीक्षक, छिन्दवाडा रेंज छिन्दवाडा श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती द्वारा जिले के समस्त अधिकारियों के साथ बैठक के उपरान्त सी.सी.टी.व्ही. कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर नगर में संचालित सभी कैमरों के संबंध में जानकारी ली गयी एवं निर्देश दिए गए कि नगर में लगे सभी कैमरों की मदद से त्योहारों के दौरान गतिविधियों पर सतत निगरानी करने हेतु निर्देश दिए गए।

Tags :

जरूरी खबरें