Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

: नरसिंहपुर,जिले के सभी थानों की आयोजित की गयी कानून व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा बैठक

Aditi News Team

Mon, Jul 7, 2025
नरसिंहपुर,जिले के सभी थानों की आयोजित की गयी कानून व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा बैठक पुलिस अधीक्षक,नरसिंहपुर द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम नरसिंहपुर में अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की गयी। बैठक में जिले के अति. पुलिस अधीक्षक, सभी अनुभागों के एसडीओपी, रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी एवं सभी शाखा प्रभारी उपस्थित हुये। समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु विशेष कदम उठाने हेतु दिशा निर्देश देते हुए यह भी कहा गया कि यदि किसी भी महिला संबंधी अपराध की रिपोर्ट आती है तो तत्परता पूर्वक वैधानिक कार्यवाही की जाना सुनिश्चित किया जावे। थानों में लंबित अपराधों का समयावधि में निकाल हेतु समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया एवं जिले में अवैध शराब का अवैध परिवहन, विक्रय, अवैध मादक पदार्थ का विक्रय, सट्टा, जुआ एवं रेत माफियाओं एवं समस्त प्रकार के माफियाओं पर सख्ती बरतते हुये क्षेत्र में अवैध कारोबार का पूर्णतः प्रतिबंधित करने हेतु सख्ती से निर्देशित किया गया है साथ ही थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण कर शिकायत कर्ता को संतुष्ट किया जावे एवं अनावश्यक आजमनों की शिकायतों को लंबित न रखा जावे तथा जिला एवं अनुभाग स्तर पर शिविर का आयोजन कर पीडित व्यक्तियों की शिकायत प्राप्त कर उनका त्वरित निराकरण किया जावे। पुलिस अधीक्षक, द्वारा थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये गये कि उनके क्षेत्र में यदि अवैध गतिविधियों के संचालन की जानकारी प्राप्त होती है तो उनके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जावेगी।

Tags :

जरूरी खबरें