Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: कर्त्तव्यों में लापरवाही बरतने पर मनावर मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित

Aditi News Team

Mon, Jan 8, 2024
कर्त्तव्यों में लापरवाही बरतने पर मनावर मुख्य नगर पालिका अधिकारी निलंबित नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त श्री भरत यादव ने धार जिले के मनावर नगर पालिका अधिकारी को कर्त्तव्यों में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपों में कहा गया है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी संतोष चौहान ने शीत ऋतु को देखते हुए विभाग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार नगर के रैन बसेरों में समुचित व्यवस्था नहीं की। इस वजह से स्थानीय नागरिकों में असंतोष पैदा हुआ। आरोपों में कहा गया है कि संबंधित नगर पालिका अधिकारी द्वारा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का भी त्वरित गति से निराकरण नहीं किया जा रहा था। इन कारणों से विभाग की छवि को भी नुकसान पहुँचा है। निलंबन अवधि में संतोष चौहान का मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय रहेगा। आयुक्त नगरीय विकास ने विभाग के सभी मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे स्थानीय निकायों में बुनियादी सुविधाओं के साथ निर्देशों के पालन पर विशेष ध्यान दें।

Tags :

जरूरी खबरें