Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

: पुलिस द्वारा नवयुवक व नवयुवतियों को जागरूक करने हेतु कैफे संचालकों की बैठक

Aditi News Team

Tue, Jul 1, 2025
रिपोर्टर आशीष साहू  पुलिस द्वारा नवयुवक व नवयुवतियों को जागरूक करने हेतु कैफे संचालकों की बैठक गोटेगांव नरसिंहपुर जिले में नवयुवक एवं नवयुवतियों में कैफे के बढ़ते प्रचलन को दुष्टिगत रखते हुए नवयुवक एवं नवयुवतियों में जागरूकता लाने हेतु जिला अंतर्गत संचालित सभी कैफे संचालकों की बैठक आयोजित की गयी है। इस बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में नवयुवक एवं नवयुवतियों की सुरक्षा, नशा मुक्ति, अन्य आपराधिक गतिविधयों पर नियंत्रण हेतु और स्थानीय सहयोग प्राप्त करना है, इसी के साथ-साथ नवयुवक एवं नवयुवतियों को नशे की लत से बचाने, इनके बीच होने वाली गुटबाजी रोकने एवं इनके द्वारा की जा रहीं अवांछनीय गतिविधियों के संबंध में उनके परिजनों सूचित करना है। बैठक में पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी संचालकों को समझाईश दी गयी कि अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर अनावश्यक रूप से आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों व अवांछनीय गतिविधयों पर निगरानी रखे और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें । बैठक में उपस्थित सभी संचालकों को उनके प्रतिष्ठानों में सीसीटीव्ही कैमरे एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जाने के लिए समझाईश दी गयी।

Tags :

जरूरी खबरें