Tuesday 30th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संयुक्त टीम के द्वारा

ग्राम भीखाखेड़ा प्रतापपुर नुंजी निपनिया खम्परिया माइनिंग नहर‌ के रोड पर

छीनी हुई 06 नग झुमकी तथा घटना में प्रयुक्त चुराई मोटर सायकिल कीमती 8 लाख रूपये की जप्त

नरसिंहपुर पूर्व विधायक सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आदतन अपराधी के खिलाफ कार्रवाई की मांग़ की

सिविल सर्जन ने की सहयोग की अपील

: विधायक देवेंद्र पटेल ने, प्रताप सिंह लोधी की मां के निधन पर जतायाशोक

Aditi News Team

Tue, Sep 19, 2023
कांग्रेसी विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास पहुंचे, प्रताप सिंह लोधी के निवास और उनकी माता के निधन पर किया शोक व्यक्त। ✍️ -KamarRana पत्रिका, IND24MP-CG AditiNews, रायसेन/ देवरी___रायसेन जिले की उदयपुरा विधानसभा के कांग्रेसी विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास सोमवार को, नगर देवरी के समीप ग्राम रोढा, प्रताप सिंह लोधी राज्य समन्वयक प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के निज निवास पर पहुंचे और, उनकी माताश्री स्वर्गीय फूला देवी जी के निधन पर दुख जताया। प्रताप सिंह लोधी की मां के निधन पर शोक प्रकट करते हुए विधायक देवेंद्र पटेल ने ,शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि माता-पिता का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूर्णीय क्षति होती है , उन्होंने प्रार्थना की की ईश्वर, दिवंगत पूज्य आत्मा को आपके श्री चरणों में स्थान देकर मोक्ष प्रदान करें। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय मसानी भी अपनी टीम के साथ प्रताप सिंह लोधी के निवास पर पहुंचे। इस मौके पर भोजपुर विधानसभा के पूर्व विधायक राजेश पटेल के सुपुत्र युद्धवीर सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बरेली बंटी पालीवाल, कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी एल एन चौधरी मगरधा, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष इरशाद खान, कांग्रेस के महामंत्री पुरुषोत्तम रघु ,देवरी पार्षद दिनेश अहिरवार, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोटी राम बघेल, एवं वरिष्ठ पत्रकार कमर राणा, वकील पठान एवं अन्य लोगो ने भी पहुंच कर शोक प्रकट किया।

Tags :

जरूरी खबरें