Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: नरसिंहपुर,सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में जिला अंतर्गत चलाया जा रहा विशेष अभियान,

Aditi News Team

Sun, Dec 17, 2023
नरसिंहपुर,सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार के निर्देशन में जिला अंतर्गत चलाया जा रहा विशेष अभियान, अभियान के तहत करेली एवं बचई शुगर मिल एवं सड़कों पर चलने वाले ट्रेक्टर एवं ट्रलियों में लगाये गये रेडियम रिफ्लेक्टर। उल्लेखनीय है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा जिला अंतर्गत विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यातायात व्यवस्था सुधार, जागरूकता एवं दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु नित नए प्रयास किए जा रहे है। दरअसल सड़क दुर्घटना के कारणों के अध्ययन करने पर पता चला कि अधिकांश दुर्घटनाएं नशे की हालत में वाहन चलाने एवं वाहनों के सही हलात में न होने से होती है। *कृषि कार्य में लगे ट्रेक्टर एवं ट्रालियों में लगाए जा रहे रेडियम रिफ्लेक्टर :-* पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत कृषि कार्य हेतु चलने वाले ट्रेक्टर एवं ट्रालियों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जावे ताकि दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके इसी क्रम में आज थाना प्रभारी यातायात जितेन्द्र गढवाल एवं यातायात पुलिस द्वारा करेली एवं बचई शुगर मिल एवं रास्ते में मिलने वाले 350 से अधिक ट्रैक्टर ट्रालियों में रेडियम रिफ्लेक्टर एवं रेडियम टेप लगाए गए क्योकि ट्रैक्टर ट्रालियों में बैकलाइट न होने की वजह से शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। इन्ही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आज ट्रैक्टर ट्रालियों में रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए है। अभियान के तहत उक्त प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी।

Tags :

जरूरी खबरें