Thursday 10th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

: नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने मूंग उपार्जन केन्द्र एवं वेयर हाउस का निरीक्षण किया

Aditi News Team

Wed, Jul 16, 2025
नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने मूंग उपार्जन केन्द्र एवं वेयर हाउस का निरीक्षण किया   जिले में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी का कार्य चल रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने बुधवार को गोटेगांव, रहली, कमोद में वेयर हाउस एवं मूंग उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की। उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए समुचित व्यवस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए। किसानों की मूंग क्रम अनुसार निश्चित समय पर क्रय करने तथा उन्हें भुगतान करने के निर्देश दिये।   कलेक्टर श्रीमती पटले ने इस दौरान मूंग खरीदी केन्द्र में किसानों द्वारा लाई गई मूंग का अवलोकन किया। उन्होंने यहां मौजूद कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मूंग उपार्जन निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पंजीकृत किसानों द्वारा स्लॉट बुक कराये जाने के उपरांत लिया जाये। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्र में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिये। किसानों से समर्थन मूल्य पर अच्छी क्वालिटी का मूंग की खरीदी करें। कलेक्टर श्रीमती पटले ने कहा कि उपार्जन केन्द्र व वेयर हाउस में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता नहीं होनी चाहिये। उपार्जन केन्द्र में किसान की मूंग का तौल सावधानी पूर्वक व पारदर्शिता से करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिले में बनाये गये उपार्जन केन्द्रों का सतत रूप से निरीक्षण करते रहें। निरीक्षण के दौरान समिति प्रबंधक, गोदाम प्रबंधक, उपार्जन केंद्र के नोडल अधिकारी तथा कम्प्यूटर ऑपरेटर मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें