Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: नरसिंहपुर, 3 दिसम्बर को होगी मतगणना,कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण

Aditi News Team

Wed, Nov 22, 2023

3 दिसम्बर को होगी मतगणना,कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण

नरसिंहपुर।मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन-2023 के अंतर्गत 3 दिसंबर को ज़िले में चारों विधानसभाओं में होने वाली मतगणना संबंधी तैयारियों को लेकर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफ़ना एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर का निरीक्षण किया और यहाँ मौजूद अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।

      स्ट्रांग रूम में केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की सुरक्षा व्यवस्था, विद्युत की सतत् आपूर्ति हो। मतगणना स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुचारू तरीके से करने के लिये भी निर्देशित किया। विधानसभावार मतगणना एजेंट की एंट्री, पृथक- पृथक बैरिकेड, ईव्हीएम मशीन लाने के लिए दल गठन के लिए भी पुख़्ता इंतज़ाम करने के निर्देश दिए हैं। जिन लोगों को पास जारी हुआ है, उनके अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

Tags :

जरूरी खबरें