Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत दहलवाड़ा में जन संवाद शिविर का हुआ आयोजन

प्रधानमंत्री ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

मालथौन में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 50 से अधिक ढाबा-होटल-टपरों पर चला बुलडोजर

सांईखेड़ा जनपद के सामने तम्बू लगाकर बैठे ग्रामीण जन सरपंच के कार्यों की जांच की कर रहे मांग

देर शाम पहुंचे सांसद दर्शन सिंह चौधरी लोगों की समस्याओं का क्या निराकरण

: नरसिंहपुर ,नशे से दूरी,है ज़रूरी, नशा मुक्त जीवन जीने हेतु किया गया प्रेरित, नशा मुक्त समाज की दिशा में कार्य करने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने की दिलाई गई शपथ।

Aditi News Team

Thu, Jul 17, 2025
नशे से दूरी,है ज़रूरी नशा मुक्त जीवन जीने हेतु किया गया प्रेरित, नशा मुक्त समाज की दिशा में कार्य करने तथा दूसरों को भी प्रेरित करने की दिलाई गई शपथ। “नशे से दूरी है ज़रूरी” विशेष अभियान के तहत जिले के संपूर्ण थाना क्षेत्रों में ऐसे ग्राम, कस्बा एवं मोहल्लों का चिन्हित किया गया जिन क्षेत्रों में नशे का सेवन करने वालों की संख्या अधिक है उन स्थानों पर नुक्कड सभा का आयोजन किया गया साथ ही जन-जागरूकता रैली निकालकर आमजनों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों को बताया गया एवं उनहे नशा छोडने हेतु समझाईस दी गयी एवं नशे के अवैध कारोबार पर प्रतिबंध लगाने हेतु क्षेत्रीय जनों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु अपील की गयी। पुलिस टीमों द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के शैक्षणिक संस्थानों में लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्कूली बच्चों, शिक्षकों, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा रहा है तथा नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। “नशे से दूरी — स्वस्थ जीवन की तैयारी पूरी“

Tags :

जरूरी खबरें