Friday 11th of September 2026

ब्रेकिंग

SOG/क्राइम ब्रांच और रेल बाज़ार पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया

चेन्नई-इंदौर तक बना ग्रीन कॉरिडोर

मनुष्य का जीवन बचपन, यौवन, प्रौढ़ावस्था और वृद्धावस्था से गुजरता है"

CISF Unit NTPC गाडरवारा द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से NTPC प्लांट के CHP एरिया

राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के महाधिवेशन में पत्रकार हितों पर मंथन, पदाधिकारियों ने ली शपथ

: नरसिंहपुर,चरित्र संदेह पर पत्नि की हत्‍या करने वाले को आजीवन कारावास

Aditi News Team

Wed, Jul 2, 2025
चरित्र संदेह पर पत्नि की हत्‍या करने वाले को आजीवन कारावास नरसिंहपुर । न्‍यायालय पंचम अपर सत्र न्‍यायाधीश नरसिंहपुर वैभव सक्‍सेना के न्‍यायालय द्वारा हत्‍या के आरोपी परषोत्‍तम चौधरी उम्र 32 वर्ष आत्‍मज ओमकार चौधरी निवासी लाठगांव (पिपरिया) थाना गोटेगांव जिला नरसिंहपुर को भारतीय न्‍याय संहिता की धारा 103(1) में दोषसिद्ध पाते हुये आजीवन कारावास एवं 1000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया है। जिला अभियोजन के जिला मीडिया सेल प्रभारी ने बताया कि 23.11.2024 को पुलिस थाना गोटेगांव में ग्राम लाठगांव का ग्राम कोटवार द्वारा सूचना दी गई थी। इस मामले में आरोपी अपनी पत्नी पर शक करता था और उसने सब्‍बल मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मामले की समस्‍त आवश्‍यक अनुसंधान कार्यवाही की जाकर विवेचना के दौरान थाना गोटेगांव में असल अपराध पंजीबद्ध कर मामले को न्‍यायालय में प्रस्‍तुत किया गया। न्‍यायालय में शासन की ओर से मामले की पैरवी सहायक निदेशक अभियोजन नरसिंहपुर रामकुमार पटेल के निर्देशन में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी इंद्रमणि गुप्‍ता द्वारा की गई।

Tags :

जरूरी खबरें