Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: करेली,अग्रवाल भवन के उन्नयन हेतु राज्यसभा सांसद सोनी ने दिए 5 लाख,वरिष्ठ पत्रकार, विदेह स्व.सुरेश अग्रवाल की स्मृति में बनेगा कक्ष..ट्रस्ट व समाज ने जताया आभार..

Aditi News Team

Sun, Jan 7, 2024
भागीरथ तिवारी करेली अग्रवाल भवन के उन्नयन हेतु राज्यसभा सांसद सोनी ने दिए 5 लाख,वरिष्ठ पत्रकार, विदेह स्व.सुरेश अग्रवाल की स्मृति में बनेगा कक्ष ट्रस्ट व समाज ने जताया आभार. करेली। नगर की विविध सामाजिक रचना में माइल स्टोन की भूमिका का निर्वहन करने वाले वरिष्ठ नेता, चिंतक व राज्यसभा के सांसद कैलाश सोनी के रचनात्मक क्षेत्र को सुदृढ़ करने के प्रयास सदैव से भागीरथी रहे हैं। इसी क्रम में राज्यसभा सांसद श्री सोनी ने नगर के सुभाष वार्ड स्थित अग्रवाल समाज सभागार में जिले के वरिष्ठ व राज्य स्तरीय अधिमान्य पत्रकार विदेह स्व.श्री सुरेश अग्रवाल की स्मृति में सांसद विकास निधि से कक्ष निर्माण हेतु 5 लाख की राशि देने की घोषणा की है। गत दिवस नगर के वरिष्ठ साहित्यकार नारायण श्रीवास्तव की सानिध्यता में अग्रसेन जन कल्याण ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ सदस्य एवं शिक्षाविद शंकरलाल अग्रवाल, ट्रस्ट के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल, प्रभारी मंडी सचिव विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष उमाशंकर अग्रवाल गुल्ले आदि ने सांसद आवास तपस्या पहुंचकर श्री सोनी को आग्रह पत्र सौंपा, जिसपर तत्परता से सांसद श्री सोनी द्वारा राशि स्वीकृत की गई। राज्यसभा सांसद श्री सोनी की पहल के लिए अग्रसेन जन कल्याण ट्रस्ट, अग्रवाल समाज के सभी सदस्यों ने उनके प्रति कृतज्ञता, आभार व्यक्त किया है।

Tags :

जरूरी खबरें