Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: जबलपुर,विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिये नियुक्त गणना कर्मियों एवं माइक्रो आब्जर्वर का दूसरे चरण का प्रशिक्षण आज बुधवार को मानस भवन में हुआ

Aditi News Team

Wed, Nov 29, 2023
विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिये नियुक्त गणना कर्मियों एवं माइक्रो आब्जर्वर का दूसरे चरण का प्रशिक्षण आज बुधवार को मानस भवन में हुआ। दो पालियों में आयोजित इस प्रशिक्षण में गणना कर्मियों एवं माइक्रो आब्जर्वर्स को मास्टर्स ट्रेनर्स द्वारा मतगणना कर्मियों को ईव्हीएम के मतों की गणना तथा डाक मतपत्रों की गणना का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान गणना कर्मियों को मतगणना के संबंध में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी गई। गणना कर्मियों एवं मइक्रो आब्जर्वर के प्रशिक्षण को जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने भी संबोधित किया। उन्होंने मतगणना के लिए गणना पर्यवेक्षक एवं गणना सहायक के रूप में नियुक्त सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को सजगता और गंभीरता से मतगणना का कार्य संपादित करने के निर्देश दिये। श्रीमती सिंह ने गणना कर्मियों को निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का भी गहराई से अध्ययन करने की सलाह दी।

Tags :

जरूरी खबरें