Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने स्वयं सुना शिकायतकर्ताओं को, सी.एम. की 09 शिकायतों का किया गया मौके पर संतुष्टि पूर्वक निराकरण

Aditi News Team

Wed, Jan 17, 2024
नरसिंहपुर,अनुभाग गोटेगांव में सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु आयोजित ‘‘शिकायत निवारण शिविर’’ शिविर में बड़ी संख्या में पहुचे शिकायतकर्ता, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने स्वयं सुना शिकायतकर्ताओं को, सी.एम. की 09 शिकायतों का किया गया मौके पर संतुष्टि पूर्वक निराकरण। जिले के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के सभी एसडीओपीयों को निर्देश दिये गये है कि अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र में दो दिवसीय सी.एम. हेल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण हेतु ‘‘शिकायत निवारण शिविर’’ का आयोजन किया जावे एवं मौके पर शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया जावे। *अनुभाग गोटेगांव क्षेत्र से पहुचे बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता :-* पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर जिले के सभी अनुभाग क्षेत्रों में अयोजित किए जा रहे शिकायत निवारण शिविर में आज दिनांक 17.01.2024 को अनुभाग गोटेगांव क्षेत्र में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता उपस्थित हुए जिनके द्वारा अपनी समस्याओं को रखा गया जिन्हे पुलिस अधीक्षक, अमित कुमार द्वारा स्वयं सुना जाकर कुल 09 शिकायतों का मौके पर संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया गया। निराकृत शिकायतों में 01 शिकायत मुंगवानी थाना क्षेत्र की, 03 थाना ठेमी क्षेत्र की एवं 05 शिकायतें थाना गोटेगांव की शिकायतों का निराकरण किया गया है। आयोजित शिविर में एसडीओपी, गोटेगांव, भावना मरावी, थाना प्रभारी गोटेगांव, सुभाष बघेल, थाना प्रभारी, ठेमी बी.एल. त्यागी, थाना मुंगवानी से सउनि सुरेश कुमार वंशगोतिया उपस्थित रहे। *थाना प्रभारियों को पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश शिकायतों का किया जावे समयावधि में निराकरणः-* पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि थाना स्तर पर प्राप्त शिकायतों एवं सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों त्वरित निराकरण किया जावे एवं जो शिकायतें लंबे समय से लंबित चल रही उनका त्वरित निराकरण करते हुए आवगत कराया जावे साथ ही गंभीर शिकायतें प्राप्त होने पर अवगत कराते हुए वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जावे।

Tags :

जरूरी खबरें