Monday 29th of June 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले के करेली थाना अंतर्गत अंबेडकर वार्ड निवासी देवांश पिता ब्रजेश ठाकुर उम्र 5 वर्ष

नरसिंहपुर पुलिस ने साइबर अपराधों की रोकथाम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया गया

उज्जैन जमीन घोटाले के विरोध में युवक कांग्रेस का प्रदर्शन,

व्यवस्थाओं कर लिया जाएजा

ब्रांडेड कंपनी की खाली बोरियां और तौल काँटा भी बरामद

: पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने यातायात में पदस्थ अधिकारियों की बैठक लेते हुये शहर की यातायात व्यवस्था से सम्बंधित समस्यायों की जानकारी लेते हुए निदान के संबंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Aditi News Team

Sun, Nov 5, 2023
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह ने यातायात में पदस्थ अधिकारियों की बैठक लेते हुये शहर की यातायात व्यवस्था से सम्बंधित समस्यायों की जानकारी लेते हुए निदान के संबंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश कहा “MONDAY IS HELMET DAY” होगा जबलपुर पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा यातायात के तीनों यातायात थाने मालवीय चौक, घमापुर, गढा में पदस्थ अधिकारियों की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर/यातायात श्री प्रदीप शेन्डे तथा उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री संतोष कुमार शुक्ला एवं श्री बैजनाथ प्रजापति की उपस्थिति में बैठक लेते हुये सभी से वन-टू-वन चर्चा की एवं क्षेत्र की समस्याओं को जाना एवं कहा कि जहॉ भी समस्यायें है, उसका क्या निदान है के सम्बंध में आसपास रहने वाले लोगों से चर्चा करेंगे तो निदान के सम्बंध में कई सुझाव मिलेंगे जो भी अच्छा सुझाव लगता है आप उन पर अमल कीजिये, उसका पालन करायेंगे तो निश्चित ही समस्या का हल निकल आयेगा। इसके साथ ही आपने कहा कि किसी भी बडे शहर में यातायात व्यवस्था बेहतर एवं सुगम बनाना पुलिस के लिये एक बडी चुनौती होती है, किसी भी शहर का यातायात, उसकी छवि को परिभाषित करता है, किसी भी शहर या कस्बे की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करना वर्तमान समय में चैलेंज है। यातायात को व्यवस्थित करने मे सबसे अधिक अपेक्षा पुलिस से की जाती है क्योकि पुलिस की विजुवल्टी ज्यादा होती है, साथ ही आम नागरिकों को जानकारी का अभाव भी होता है कि किस एजेन्सी की क्या भूमिका है, । आपने सभी को निर्देशित किया कि यातायात सुगमता से चलता रहे, यह हमारा प्रयास होना चाहिये, आप सभी क्षमतावान है, आपकी जहॉ भी ड्यूटी लगायी जाती है वहॉ इस प्रकार की व्यवस्था करें कि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। जिस तरह आम नागरिकों से अपेक्षा रहती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं भी यातायात नियमों का पालन करें। मान्नीय उच्च न्यायालय एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के परिपालन में सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट धारण नही करने से हो रही मृत्यु में कमी लाये जाने हेतु दुपहिया वाहन सवार द्वारा हैल्मेट एवं चार पहिया वाहन चालकों द्वारा सीट बैल्ट न धारण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें। *पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यदि सही तरीके से यातायात नियमों का पालन किया जाये तो 50 प्रतिशत दुर्घटनाओं को टाला जा सकता हेै। हम हमेशा यातायात नियमों की जानकारी रखते हुये भी अनदेखी करते हैं, जैसे कि हम जानते हैं कि वाहन को तेज गति से नहीं चलाना चाहिये लेकिन हम फिर भी वाहन तेज चलाते हैं, वाहन चलाते समय हैल्मेट एवं सीट बैल्ट नहीं लगाते हैं, जबकि सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या, हत्या व अन्य कारणों से मरने वालो की संख्या की तुलना मे काफी अधिक होती है, हैल्मेट न लगाने के कारण सडक दुर्घटनाओं में हैड इंजुरी से सबसे अधिक मृत्यु होती हैै, फिर भी हम यातायात के नियमों के प्रति वाहन चलाते समय लापरवाही बरतते हैं। दो पहिया वाहन चलाते समय व सवार होते समय सिर पर हमेशा आई.एस.आई. मार्क वाला हेलमेट अवश्य धारण करें, तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट अवश्य पहनें।* जबलपुर पुलिस का विशेष जागरूकता अभियान - “MONDAY IS HELMET DAY” जिले में सड़क दुर्घटनाओं एवं सड़क दुर्घटना में मृत्यु/घायल की संख्या में कमी लाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार शहर में चलने वाले ऐसे दो पहिया वाहन चालक जो वाहन चलाते समय हेलमेट धारण नही करते हैं, जबलपुर पुलिस द्वारा प्रत्येक सोमवार्र ZERO TOLERANCE DAY के रूप में विशेष हेलमेट अभियान चलाया जावेगा। अभियान के तहत् एैसे दो पहिया वाहन चालक जो बिना हेलमेट वाहन चलाते पाये जावेंगे, उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

Tags :

जरूरी खबरें