Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: गाडरवारा, क्रमोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए शिक्षको ने जताया डीईओ के प्रति आभार

Aditi News Team

Thu, Nov 30, 2023
क्रमोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए शिक्षको ने जताया डीईओ के प्रति आभार गाडरवारा। जिले में अध्यापक संवर्ग से राज्य शिक्षा सेवा में आये प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षको को क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ देने के लिए प्रक्रिया जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी द्वारा जारी आदेश उपरांत प्रारंभ हो गई है। प्रक्रिया प्रारंभ होने से लंबे समय से क्रमोन्नति की बाट जोह रहे शिक्षको में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। विदित हो कि प्रदेश स्तर से क्रमोन्नति की प्रक्रिया से संबंधित आदेश अक्टूबर में ही जारी हो गया था। 24 नवंबर को डीईओ एच पी कुर्मी के समीक्षा बैठक के सिलसिले में बीटीआई स्कूल आगमन पर क्रमोन्नति की प्रक्रिया जल्द प्रारम्भ करने की मांग को लेकर शिक्षको ने उन्हें ज्ञापन सौंपा था। उस समय डीईओ श्री कुर्मी ने शिक्षको को भरोसा दिलाया था कि जल्द क्रमोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा क्रमोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ करने पर पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा के साईंखेड़ा ब्लाक अध्यक्ष मधुसूदन पटैल ने कहा कि क्रमोन्नति मिलने का इंतजार लंबे समय से शिक्षक कर रहे थे अब प्रक्रिया शुरू होने से शिक्षको को इसका जल्द लाभ मिलेगा। डीईओ श्री कुर्मी की शिक्षको के हितों के प्रति सकारात्मक सोच के परिणामस्वरूप ही प्रक्रिया शुरू हुई है। शिक्षको सतीश नाईक, वेनीशंकर पटैल, मलखान मेहरा , मनमोहन शर्मा, मनीष शंकर तिवारी, विजेन्द्र कौरव,भूपेश ठाकुर , के के दुबे, प्रसन्न दुबे, राजेन्द्र गुप्ता, पवन राजौरिया, सुरेन्द्र पटेल, ,सुरेश चौहान, विवेक नाईक देवेंद्र ठाकुर, ,अर्पणा ब्राउन, प्रतिभा मौर्य, पुहुप पटैल, भानु राजपूत, प्रभात रूसिया , शैलेन्द्र यादव सहित अन्य ने जिला शिक्षा अधिकारी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Tags :

जरूरी खबरें