Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: हाई स्कूल हायर सेकंडरी विद्यालय में शिक्षण कार्य जोरों पर     निदानात्मक कक्षाओं के माध्यम से छात्र छात्राओं के स्तर में हो रही प्रगति नियमित उपस्थिति हेतु पालकों से गृह संपर्क

Aditi News Team

Wed, Nov 29, 2023
हाई स्कूल हायर सेकंडरी विद्यालय में शिक्षण कार्य जोरों पर     निदानात्मक कक्षाओं के माध्यम से छात्र छात्राओं के स्तर में हो रही प्रगति नियमित उपस्थिति हेतु पालकों से गृह संपर्क नरसिहपुर:–जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नित नए नवाचार के साथ बच्चों के शैक्षणिक स्तर को उत्कृष्ट बनाने हेतु जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी एवं हाई स्कूल विद्यालयों में कक्षा दसवीं एवं 12वीं के छात्र-छात्राओं की निदानात्मक कक्षाओं का संचालन कलेक्टर सुश्री रिजु बाफना के निर्देशन में किया जा रहा है । जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी ने बताया कि जिले के हायर सेकेण्डरी, हाई स्कूल विद्यालयों में निदानात्मक कक्षाओं का संचालन कर शिक्षार्थी की शैक्षणिक न्यूनताओं और कमजोरियों की पहचान कर दूर किया जा रहा है । गूगल लिंक के माध्यम से हायर सेकेण्डरी, हाई स्कूल विद्यालयों के शिक्षकों एवम छात्रों की उपस्थिति ली जा रही है एवम विद्यालयों में चल रही निदानात्मक कक्षाओं का अवलोकन किया जा रहा है।छात्र छात्राओं की शत प्रतिशत उपस्थिति हेतु प्राचार्य एवम शिक्षकों द्वारा लगातार अनुपस्थित छात्र छात्राओं के पालकों से गृह संपर्क कर नियमित विद्यालय में उपस्थिति हेतु प्रेरित किया जा रहा है। विषय शिक्षक द्वारा छात्र छात्राओं की शाला समय पश्चात पढ़ाई की गतिविधि पर मोबाइल द्वारा सतत निगरानी की जा रही है सहायक संचालक, संयुक्त संचालक जबलपुर जिले के प्रभारी अधिकारी द्वारा निदानात्मक कक्षाओं की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है । संबंधित विषय पर छात्र छात्राओं से चर्चा कर जिले में चल रही निदानात्म कक्षाओं के विधिवत संचालन एवम निदानात्मक कक्षाओं की विधिवत कार्योजना पर संतोष व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें