Tuesday 15th of September 2026

ब्रेकिंग

मिलावटी व दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय रोकने, बासी खाद्य सामग्री पाये जाने पर लिए सेम्पल,किचन में गंदगी मिलने पर नोटिस

गाडरवारा में ऋषि पंचमी पर माहेश्वरी समाज सहित राजस्थानी परिवारों में रक्षाबंधन का पर्व पारंपरिक उल्लास से मनाया

हे गणपति बप्पा! तेरे आने का अर्थ बताएँ, मन में थोड़ी भक्ति जगाएँ, सिर्फ दिखावा छोड़ के बप्पा, तुझको दिल से घर ले आएँ

परमहंसी गंगा आश्रम में विविध धार्मिक अनुष्ठान, महाआरती और भंडारे का आयोजन,गोटेगांव में निकली भव्य पालकी यात्रा

जमीन में नदी किनारे खेत में दफन युवक के शव का खुला राज। करंट लगने से हुई थी मौत दोस्तों ने ही दफनाया था दोस्त को, दोनों

: आडिटोरियम में मतदान सामग्री वितरण एवं जमा दलों के सदस्यों को दिया प्रशिक्षण

Aditi News Team

Tue, Nov 14, 2023
आडिटोरियम में मतदान सामग्री वितरण एवं जमा दलों के सदस्यों को दिया प्रशिक्षण गाडरवारा। गत दिवस स्थानीय शासकीय महाराणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय के आडिटोरियम में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान सामग्री जमा एवं वितरण दल के सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे ने तहसीलदार सुश्री प्रियंका नेताम एवं नायब तहसीलदार श्रीमती अनु जैन के साथ कर्मचारियों को मतदान सामग्री जमा एवं वितरण की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराते हुए कहा कि दल के सदस्य सावधानी से कार्य करें। मतदान दल को सामग्री वितरण से पूर्व उसे दिए जाने वाले केंद्र की सामग्री की जांच जरूर हो जिससे कि गलतियां न हो। मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण एवं जमा संबंधी कार्य कृषि उपज मंडी नरसिंहपुर से होना है जिसके लिए इस प्रक्रिया में शामिल कर्मचारी समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्व का निर्वाहन करेंगे। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर डी के पटैल, प्राचार्य प्रतुल इंदुरख्या, अनूप शर्मा, सुशील शर्मा ने भी मतदान सामग्री वितरण एवं जमा कार्य मे संलग्न दलों के सदस्यों को आवश्यक जानकारियां दी एवं कहा कि मतपत्र लेखा, पीठासीन की डायरी सहित विभिन्न प्रपत्रों को आवश्यक रूप से देखें ।इसके अलावा ईवीएम , वीवीपेट क्रमांक को मतदान केंद्र क्रमांक से जरूर मिलाएं । प्रशिक्षण में अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Tags :

जरूरी खबरें