: नरसिंहपुर की सेक्टर क्रमांक 5 की सेक्टर स्तरीय बैठक ग्राम थरैरी में आयोजित
Fri, Nov 18, 2022
गाडरवारा ।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड साईं खेड़ा जिला नरसिंहपुर की सेक्टर क्रमांक 5 की सेक्टर स्तरीय बैठक ग्राम थरैरी में आयोजित की गई। बैठक में नशामुक्ति अभियान,ऊर्जा साक्षरता अभियान,प्रस्फुटन समितियों की एमआईएस फीडिंग,नर्मदा मैया के किनारे साप्ताहिक श्रमदान,जैविक कृषि, उद्यानिकी विभाग की योजनाएं पर प्रस्फुटन समितियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।सेक्टर बैठक में पलोहा, बगदरा,अमोदा,चामचोन थरैरी,बिछुआ,संगई एवं भटेरा ग्रामों की प्रस्फुटन समितियों ने भाग लिया। बैठक में नशा मुक्ति की *सपथ* दिलाई गई तथा लोगों को नशे के दुष्परिणाम एवं होने वाली आर्थिक,सामाजिक तथा मानसिक हानि की जानकारी दी गई तथा सभी समितियों को नशामुक्ति अभियान के अंतर्गत ग्राम चौपाल,जनसंवाद,रैली,दीवारलेखन एवम4 लोगों को नशामुक्ति* की *शपथ* दिलाने हेतु कहा गया।
: नशा मुक्ति अभियान के तहत निकाली गई रैली
Fri, Nov 18, 2022
गाडरवारा।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा नशा मुक्ति अभियान 2 अक्टूबर से 30 नवंबर तक गांव गांव चलाया जा रहा है नरसिंहपुर जिले की सभी विकास खंडों में अभियान चलाया जा रहा है रैली दिवार लेखन जनसंवाद कर लोगों को नशे की लत से दूर रहने जागरूक किया जा रहा है इसी कड़ी में चीचली विकासखंड की नवांकुर संस्थाओं के द्वारा सेक्टरों की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के साथ मिलकर रैली दीवार लेखन संगोष्ठी जनसंवाद किया जा रहा है एवं शपथ दिलाई जा रही है जन शक्ति सेवा समिति उकासघाट द्वारा तेंदूखेड़ा सेक्टर क्रमांक 3 कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बाघा कुड़ी मैं नशा मुक्ति अभियान के तहत स्कूली बच्चों एवं ग्राम के लोगों को साथ लेकर रैली निकाली गई एवं शपथ दिलाई गई जिसमें चीचली विकासखड समन्वयक सुश्री स्मिता दांडे एवं नवांकुर संस्था से कार्यक्रम समन्वयक रामकृष्ण राजपूत एवं ग्राम के नागरिक समिति सदस्य स्कूल प्राचार्य छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
: नरसिंहपुर ,कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण
Fri, Nov 18, 2022
नरसिंहपुर ,कलेक्टर ने किया जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षणनरसिंहपुर। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एएनसी पंजीयन काउंटर, दवा वितरण केन्द्र, सोनोग्राफी रूम, प्रसव पूर्व कक्ष, ट्राइऐज रूम, ओपीडी, एनआरसी, प्रसाधन, शिशु वार्ड, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई, आईसीयू, बाल्य गहन चिकित्सा इकाई, ऑक्सीजन प्लांट, सेंट्रल पैथोलॉजी लैब, रसोई, टीबी केन्द्र आदि की स्थिति को देखा और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया।ओपीडी निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्देश दिये कि वेटिंग एरिया को और बढ़ाया जाये। भीड़ की स्थिति निर्मित न हो, इसके लिए टोकन सिस्टम लागू करें। मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए हेल्प डेस्क बनाया जाये। परिसर में पर्याप्त लाइट हो। ड्यूटी डॉक्टर्स मरीजों की रिपोर्ट में राउंडवार नोट्स का उल्लेख करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि किसी मरीज अथवा उसके परिजनों से किसी भी प्रकार से पैसे की मांग की जाती है, तो उसकी सूचना सीएमएचओ/ सिविल सर्जन को देंगे। इसके लिए अस्पताल परिसर में अधिकारियों के मोबाइल नम्बर का स्पष्ट उल्लेख हो। डॉक्टर्स एवं स्टाफ की अटेंडेंस बायो मैट्रिक डिवाइस के आधार पर होगी। इसी रिपोर्ट के आधार पर वेतन आहरण होगा।एनआरसी में उन्होंने मरीजों से चर्चा की और बच्चे तथा उनकी माता को दिये जाने वाले भोजन के बारे में पूछा। सिविल सर्जन को निर्देश दिये कि प्रोटीनयुक्त आहार बच्चे एवं उसकी मां को प्रदान किया जाये। एनआरसी में बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन, टीव्ही, खिलौने, प्ले एरिया भी हो।इसके पश्चात कलेक्टर ने एसएनसीयू की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां मौजूद ड्यूटी डॉक्टर्स से उन्होंने बच्चों के काम्प्लीकेटेड कैसों की जानकारी ली। दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं स्टॉक प्रबंधन के लिए पहले से ही सजग रहने कहा। सेंट्रल पैथोलॉजी लैब के निरीक्षण में उन्होंने यहां की जाने वाली जांचों व जांच उपरांत मरीजों/ उनके परिजनों को दी जाने वाली रिपोर्ट की जानकारी ली। परिसर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने पर एजेंसी पर पेनाल्टी लगाने निर्देश दिये। इसके अलावा टीबी केन्द्र पर जाकर यहां लिये जाने वाले सैम्पलों की जानकारी भी ली।निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, सीएमएचओ डॉ. अजय कुमार जैन, सिविल सर्जन डॉ. मुकेश जैन, अन्य अधिकारी और स्वास्थ्य विभाग का अमला मौजूद था।