: किसान भाई डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके काम्पलेक्स उर्वरक का उपयोग करें
Sun, Nov 20, 2022
किसान भाई डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके काम्पलेक्स उर्वरक का उपयोग करेंनरसिंहपुर, 20 नवम्बर 2022. वर्तमान में जिले में रबी फसलों की बोनी जोरो पर है। जिले में गेहूं एक लाख 10 हजार हेक्टर, चना 88 हजार हेक्टर, मसूर 35 हजार हेक्टर, मटर लगभग 20 हजार हेक्टर एवं गन्ना 61 हजार हेक्टर में बोनी किया जाना प्रस्तावित है। जिले में चना एवं मसूर की लगभग 70 प्रतिशत बोनी हो चुकी है। गेहूं की बोनी अब जोरो पर पर है, अभी 35 प्रतिशत तक गेहूं की बोनी हो गई है, गेहूं की बोनी आगामी 15 दिवस में किसान भाई अधिकांशत: करने की स्थिति में हैं। गन्ना जिले में माह- नवम्बर से शुरूआत होकर माह मार्च-फरवरी तक होता रहा है। यह जानकारी उप संचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी ने दी है। उप संचालक कृषि ने बताया कि किसान भाई डीएपी के विकल्प के रूप में एनपीके काम्पलेक्स उर्वरक का उपयोग कर सकते हैं। जिले में रबी फसल बोनी को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त मात्रा रासायनिक खाद का भण्डारण कराया गया है जिसमें यूरिया 12463 मी.टन भण्डारण करते हुए 9017 मी.टन वितरण किया गया है, वर्तमान में 3445 मी.टन यूरिया जिले में उपलब्ध है। इसी प्रकार डीएपी 5515 मी.टन का भण्डारण करते हुए 4758 मी.टन का वितरण किया गया है तथा 756 मी.टन डीएपी शेष है। जिले में एनपीके की 800 मी.टन वितरण करते लगभग 2000 मी.टन शेष है। इसी प्रकार लगभग 4000 मी.टन एसएसपी भी जिले में उपलब्ध है। अभी वर्तमान में डीएपी की उपलब्धता जिले में कम है, लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से डीएपी के बेहतर विकल्प के रूप में 20:20:0:13 एवं एसएसपी भी पर्याप्त भण्डारण है। किसान भाईयों को सलाह है कि 3 बोरी एसएसपी एवं 17 किग्रा यूरिया का मिश्रण करने पर एक बोरी डीएपी के बराबर तत्व की पूर्ति हो जाती है। साथ ही दलहनी फसलों हेतु यह डीएपी से बेहतर विकल्प है, क्योकि इसमें 11 प्रतिशत सल्फर की मात्रा भी फसल को अतिरिक्त मिलती है। इसी प्रकार 20:20:0:13 के उपयोग से भी फसलों अतिरिक्त रूप से सल्फर की पूर्ति होती है। सल्फर दलहनी फसलों की जडो में राइजोबियम की गठान में वृद्धि करता है जो जमीन में नाइट्रोजन की पूर्ति में सहायक होती है जिसमें मिटटी की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होती है। इसी प्रकार गेहूं की बोनी करते समय 15:15:15 का एनपीके भी किसान भाईयों के लिए पर्याप्त मात्रा में भण्डा्रण कराया गया है। किसान भाई 2 बोरी 15:15:15, 1 बोरी एसएसपी एवं 1 बोरी यूरिया के मिश्रण को प्रति एकड बोनी के समय बेसल डोज के रूप में डालने पर उत्पादकता में वृद्धि होगी। इसी प्रकार गन्ने की फसल में भी बेसल डोज के रूप में 2 बोरी 15:15:15 एवं 2 बोरी एसएसपी को गन्ने में बेसल डोज के रूप में उपयोग करने पर डीएपी की आवश्यकता नहीं पडेगी, अपितु उससे बेहतर विकल्प के रूप में कारगार रहेगा।
: बगदरा में छात्र छात्राओं को दिलाई शपथ
Sun, Nov 20, 2022
बगदरा में छात्र छात्राओं को दिलाई शपथगाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम बगदरा की शासकीय माध्यमिक शाला में मप्र जनअभियान परिषद की ग्राम प्रस्फुटन समिति द्वारा छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई एवं नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया । शपथ उपरांत गांव में छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकालकर नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। अंत मे कैच द रैन चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानपाठक टीकाराम कोरी , माध्यमिक शिक्षक राजेन्द्र गुप्ता , अध्यक्ष चन्द्रभान साहू एवं छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे
: निदानात्मक कक्षाओं के संचालन हेतु शिक्षको का प्रशिक्षण 21 नवंबर से
Sun, Nov 20, 2022
निदानात्मक कक्षाओं के संचालन हेतु शिक्षको का प्रशिक्षण 21 नवंबर सेगाडरवारा। शासकीय शालाओं की कक्षा 9 एवं 10 वी में हिंदी, अंग्रेजी, गणित एवं सामाजिक विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षको के लिए निदानात्मक कक्षाओं के संचालन हेतु आयोजित मासिक प्रशिक्षणों की श्रृंखला मे माह नवंबर का 3 दिवसीय प्रशिक्षण 21 नवंबर दिन सोमवार से स्थानीय बीटीआई स्कूल में शुरू हो रहा है। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक चीचली , चांवरपाठा एवं साईंखेड़ा ब्लॉक के शिक्षको के लिए आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में 21 नवंबर को अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, 22 नवंबर को विज्ञान एवं 23 नवंबर को गणित एवं हिंदी विषय के शिक्षको को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी द्वारा आयोजित आदेश में शिक्षको को प्रशिक्षण में उपस्थित रहने के निर्देश दिये गए है