: मुकेश बसेड़िया राष्ट्रीय समाजसेवा चेतना अलंकरण से हुए सम्मानित
Mon, Nov 21, 2022
मुकेश बसेड़िया राष्ट्रीय समाजसेवा चेतना अलंकरण से हुए सम्मानितसंस्कारधानी जबलपुर में अंतराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत वर्तिका संस्था ने राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में प्रदेश की 20 राष्ट्रीय विभूतियों के साथ गाडरवारा नगर के 20 वर्ष से सतत पीड़ित मानव सेवा संलग्न में वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया को वर्तिका राष्ट्रीय समाज चेतना अलंकरण से सम्मानित किया उपरोक्त सम्मान के संयोजक जबालपुर के वरिष्ठ गीतकार ,गजलकार , जावेद नाज द्वारा किया गया।उपरोक्त सम्मान कार्यक्रम में विधायक विनय सक्सेना संस्कारधानी जबलपुर शहर के महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नु भैया , नेता प्रतिपक्ष कमलेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य व वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य भगवद द्विवेदी ,कृष्णकांत चतुर्वेदी , के विशिष्ट आतिथ्य तथा वर्तिका के संयोजक विजय नेमा अनुज,गाडरवारा शहर के वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार व वर्तिका के प्रांतीय अध्यक्ष कुशलेन्द्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश पाठक "प्रवीण",वरिष्ठ साहित्यकार कवि प्रांतीय सचिव विजय नामदेव, ने कार्यक्रम का सफल संयोजन कर प्रदेश की विशिष्ट विभूतियों का सम्मान किया। वर्तिका के प्रांतीय अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार कुशलेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि हमारे नगर गाडरवारा से समाजसेवा के क्षेत्र में मुकेश बसेड़िया का सम्मान कर हम गौरान्वित है । संस्कारधानी के सुप्रसिद्ध गजलकार जावेद नाज ने कहा कि सेवा के क्षेत्र मुकेश के कार्य प्रदेश स्तर पर अनुकरणीय है। उपरोक्त कार्यक्रम में गाड़ी वाला आया घर से कचरा निकाल के गीतकार श्याम वैरागी मंडला,डॉ वशिष्ठ अनूप बनारस,महव जबलपुरी,सलिल तिवारी सलिल, श्री पद कांयदे, बनारस,आदि का सम्मान हुआ।
: सांगई में विदाई समारोह आयोजित
Mon, Nov 21, 2022
सांगई में विदाई समारोह आयोजित
गाडरवारा। गत दिवस समीपी ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में प्रधानपाठक धनराज सिंह धानक एवं प्राथमिक शिक्षक पुरुषोत्तम मेहरा का स्थानांतरण अन्यत्र शाला में होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ माँ खेरापति मंदिर एवं विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन एवं माल्यार्पण कर किया गया तदोपरांत अतिथियों का स्वागत छात्र छात्राओं द्वारा माला पहनाकर किया गया। समारोह में श्री धानक एवं श्री मेहरा को शाल, श्रीफल एवं उपहार देकर शाला स्टाफ के शिक्षको, मधुसूदन पटैल एवं छात्र छात्राओं ने विदाई दी। इस अवसर पर समारोह के अतिथि संकुल प्राचार्य के के वर्मा ने कहा कि शिक्षक को राष्ट्र निर्माता कहा जाता है। सभी शिक्षक बेहतर कार्य कर बच्चों को बेहतर शिक्षा दें। बीएसी संदीप स्थापक ने कहा कि शासकीय सेवा में स्थानान्तरण सतत प्रक्रिया है । शाला से स्थानांतरित हुए शिक्षक उनकी नई शालाओं में भी बेहतर कार्य करे एवं ख्याति अर्जित करें। बीएसी योगेंद्र झारिया ने अपने उदबोधन में कहा कि शाला के कुशल संचालन में वहाँ के शिक्षको की अहम भूमिका होती है। विदाई समारोह में धनराज धानक एवं पुरुषोत्तम मेहरा ने भी उन्हें मिले सहयोग के प्रति शाला स्टाफ को साधुवाद दिया। समारोह में जनशिक्षक बनवारी लाल नागवंशी, राजेन्द्र गुप्ता एवं शाला प्रबन्धन समिति अध्यक्ष लेखराम केवट ने भी अपने विचार रखे। समारोह का संचालन प्राथमिक शिक्षक विवेक नाईक एवं अंत मे आभार प्रदर्शन शाला के प्रभारी प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव ने किया। विदाई समारोह में टीकाराम कोरी, सिराज अहमद सिद्दिकी,शाला में निःशुल्क शिक्षा देने वाले शिक्षक श्यामस्वरूप खरे,राजेश सिंह कौरव, मधुसूदन पटैल, सुरेश चौहान, देवेंद्र ठाकुर , लता कहार एवं किरणलता ठाकुर सहित स्कूल के बच्चों की उपस्तिथि उल्लेखनीय रही।