: अवैध गतिविधियों पर जिला पुलिस मुंगेली की कार्यवाही।
Thu, Nov 10, 2022
मुंगेली अवैध शराब परिवहन करने के आरोपी मिथुन दिवाकर के विरूद्ध 34-1(क)(ख), 34-2, 59(क) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
आरोपी मिथुन दिवाकर के कब्जे से 42 नग देशी प्लेन शराब कीमती 3360 रू. किया गया जप्त ।
09 आरोपियों के विरूद्ध जुआ-सट्टा एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
सार्वजनिक स्थान में शराब पीने वाले कुल 15 व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।जिले में अवैध गतिविधियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। थाना लालपुर के ग्राम कोयलारी मोहडण्डास मोड के पास आरोपी मिथुन दिवाकर पिता जयनारायण दिवाकर उम्र 19 वर्ष के कब्जे से 42 नग देशी शराब कीमती 3360 रू जप्त किया गया है एवं आरोपी के विरूद्ध 34-1(क)(ख), 34-2, 59(क) आबकारी एक्ट के तहत की कार्यवाही गई है ।जिले के थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में जुआ-सट्टा खेल रहे आरोपियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई है। इसी क्रम में थाना पथरिया द्वारा मनी हॉटल के पास दबिश देकर आरोपी टिपलेश्वर साहू एवं 04 अन्य से जप्त राशि 4150/- रूपये, थाना मुंगेली द्वारा कंवलपुर में दबिश देकर आरोपी श्याम सुंदर सोनवानी एवं 04 अन्य से जप्त राशि 840/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है तथा थाना फास्टरपुर के ग्राम ठेल्का नवागांव चौक के पास आरोपी हरिप्रसाद रात्रे पिता शिवा उम्र 42 वर्ष द्वारा अंको पर रूपये पैसे का दाव लगाकर हारजीत का सटटा खेलाना पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध 4क जुआ-सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है तथा आरोपी के कब्जे से 840 रू. जप्त की गई है ।जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 15 व्यक्तियों के विरूद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की गई है। थाना पथरिया द्वारा 04 व्यक्तियों एवं थाना सरगांव द्वारा 06 व्यक्तियों एवं चौकी साकेत द्वारा 02 व्यक्तियों विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
: जरूरतमंदों को बगैर परेशानी के समय पर मिलें स्वास्थ्य सेवायें- कलेक्टर नवागत कलेक्टर सुश्री बाफना ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा
Thu, Nov 10, 2022
नरसिंहपुर नवागत कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में की। उन्होंने निर्देश दिये कि जरूरतमंदों को बगैर परेशानी के समय पर स्वास्थ्य सेवायें मिलें। पात्रतानुसार शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाये। स्वास्थ्य सेवायें व्यवस्थित रहें। स्वास्थ्य सेवाओं में कोई भी कमी नहीं रहना चाहिये। स्वास्थ्य संस्थाओं में डॉक्टर निर्धारित समय पर मौजूद रहें। दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। एक्सपायरी डेट की दवाईयां हटाई जायें। स्वास्थ्य सेवाओं की लगातार मॉनीटरिंग करें, इसके लिए फील्ड में ज्यादा से ज्यादा रहना सुनिश्चित करें।
सुश्री बाफना ने निर्देशित किया कि संबंधित क्षेत्र में एएनएम एवं आशा कार्यकर्ता समय पर आयें। यह सुनिश्चित करें कि एएनएम अप- डाउन नहीं करें। जो आशा कार्यकर्ता काम नहीं करती हैं, उन्हें हटाया जाये। एएनसी और संस्थागत प्रसव पर फोकस किया जाये। होम डिलेवरी नहीं होना चाहिये। अनमोल एप पर शतप्रतिशत रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित किया जाये। सभी पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाना सुनिश्चित किया जावे।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय कुमार जैन, सिविल सर्जन डॉ. मुकेश जैन, सभी बीएमओ और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
बैठक में पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की गतिविधियों की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले में 7 लाख 36 हजार 698 पात्र हितग्राहियों में से 5 लाख 75 हजार 126 हितग्राहियों को कार्ड जारी किये जा चुके हैं, जो लक्ष्य का 78.07 प्रतिशत है। इस योजना में अब तक 22 हजार 590 लोगों के उपचार के लिए 46.29 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिले में नरसिंहपुर की पराडकर हॉस्पिटल, अग्रवाल हॉस्पिटल, लक्ष्मीनारायण हॉस्पिटल और गोटेगांव की श्रीधाम हॉस्पिटल इंपेनल की गई हैं।
: स्थानांतरण पर दी विदाई
Wed, Nov 9, 2022
स्थानांतरण पर दी विदाईगाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलेरा के एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय की प्राथमिक शिक्षक श्रीमती वर्षा राय का स्थानांतरण एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला घूरपुर होने पर उन्हें शाला स्टाफ द्वारा शाल, श्रीफल एवं उपहार देकर विदाई दी गई । विदाई कार्यक्रम में वर्षा राय ने शाला के सभी बच्चों को शिक्षण सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर संस्था के प्रधानपाठक मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि वर्षा राय जी ने पलेरा स्कूल में बेहतर सेवाएं दी। विदाई कार्यक्रम में पंकज जायसवाल, किशोर विश्वकर्मा , श्रीमती प्रमिला श्रीवास्तव,अतिथि शिक्षक संगीता कौरव एवं देवकिशन मेहरा भी उपस्थित रहे।