: स्थानांतरण पर दी विदाई
Wed, Nov 9, 2022
स्थानांतरण पर दी विदाईगाडरवारा। गत दिवस चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पलेरा के एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय की प्राथमिक शिक्षक श्रीमती वर्षा राय का स्थानांतरण एकीकृत शासकीय माध्यमिक शाला घूरपुर होने पर उन्हें शाला स्टाफ द्वारा शाल, श्रीफल एवं उपहार देकर विदाई दी गई । विदाई कार्यक्रम में वर्षा राय ने शाला के सभी बच्चों को शिक्षण सामग्री प्रदान की। इस अवसर पर संस्था के प्रधानपाठक मनीष श्रीवास्तव ने कहा कि वर्षा राय जी ने पलेरा स्कूल में बेहतर सेवाएं दी। विदाई कार्यक्रम में पंकज जायसवाल, किशोर विश्वकर्मा , श्रीमती प्रमिला श्रीवास्तव,अतिथि शिक्षक संगीता कौरव एवं देवकिशन मेहरा भी उपस्थित रहे।
: सीरेगांव में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
Wed, Nov 9, 2022
सीरेगांव में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजितगाडरवारा। गत दिवस क्षेत्र के चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सीरेगांव के एकीकृत शासकीय हाईस्कूल में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन खेल शिक्षक श्रीमती सरिता पटैल के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने खो खो, कबड्डी, रस्साकसी , शॉटपुट थ्रो , कुर्सी दौड़, चम्मच दौड़ आदि प्रतियोगिता में सहभागिता की। इस अवसर पर ग्राम सरपंच, सचिव सहित ग्रामवासी एवं प्राचार्य सतीश शर्मा, एमएल ठाकुर , खेल शिक्षक सरिता पटैल, अर्चना झारिया, रामकुमार राजपूत,शिवदयाल साहू, हेमराज कौरव, राजेन्द्र सोनी एवं सुदर्शन कौरव आदि उपस्थित रहे।
: छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Wed, Nov 9, 2022
छात्र छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैलीगाडरवारा। गत दिवस निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु स्वीप गतिविधियो के अंतर्गत स्थानीय बीटीआई स्कूल , कन्या नवीन एवं शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली । रैली में शामिल छात्र छात्राएँ हाथों में तख्तियां लेकर मतदान का संदेश दे रहे थे एवं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व संशोधन की अपील भी कर रहे थे। रैली में छात्र छात्राओं एवं शिक्षको की उपस्तिथि उल्लेखनीय रही ।