: जल संरक्षण व संवर्धन संबंधी प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
Mon, Nov 7, 2022
नरसिंहपुर जिले के करेली विकासखंड के ग्राम केरपानी व निवारी और सांईखेड़ा विकासखंड के ग्राम देवरी एवं खैरी- पाली में भू- जल स्रोत आधारित नल- जल योजनाओं के क्रियान्वयन, जल संरक्षण व संवर्धन, वर्षा जल पुनर्भरण से संबंधित विषय पर स्कूलों में रंगोली, वाद विवाद एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस संबंध में जागरूकता बढ़ाने के लिए गांव में रैली निकाल कर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। एफटीके प्रशिक्षण एवं जल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर एफटीके किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जल जीवन मिशन के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग नरसिंहपुर द्वारा किया गया।
: समय_सीमा_बैठक सम्पन्न
Mon, Nov 7, 2022
कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग की अध्यक्षता में सोमवार 07 नवम्बर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं सभी विभागाधिकारियों की उपस्थिति रही।बैठक में कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग द्वारा 50 एवं 100 दिवस से लंबित सीएम हेल्पलाइन के प्रकरण, जन शिकायत एवं सीएम मॉनिट के प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों को त्वरित निराकृत करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिक शिकायतों वाले विभागों को आगामी 2 दिवसों में अधिकतम शिकायतों का निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी तरह मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित अन्य हितग्राही मूलक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर सभी पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करने के निर्देश दिए।बैठक में कलेक्टर डॉ फटिंग द्वारा जिले में फर्टिलाईजर की उपलब्धता, फसल सिंचाई हेतु नहरों के माध्यम से पानी छोड़े जाने एवं कृषकों सिचाई हेतु बिजली आपूर्ति के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने आगामी दिवस में होने वाले राज्यस्तरीय मोगली बाल उत्सव की तैयारियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर सभी जरूरी व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
: मुख्यमंत्री_जन_सेवा_अभियान के लंबित प्रकरणों एवं #सीएम_हेल्पलाईन प्रकरणों को त्वरित निराकरण करें- कलेक्टर डॉ फटिंग
Mon, Nov 7, 2022
कलेक्टर डॉ राहुल हरिदास फटिंग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही एवं लंबे समय से लंबित सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की विकासखंडवार समीक्षा की गई। उन्होंने अभियान अंतर्गत शिविरो में प्राप्त योजनावार आवेदनों की विकासखंडवार समीक्षा कर शेष रहे आवेदनों तथा सीएम हेल्पलाईन के लंबित प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल सहित सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की उपस्थिति रही।