: बनवारी स्कूल में तेजस्वी मेला आयोजित
Wed, Apr 30, 2025
बनवारी स्कूल में तेजस्वी मेला आयोजित
गाडरवारा। गत दिवस ग्राम बनवारी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनवारी में तेजस्वी मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मां सरस्वती पूजन एवं वंदना से प्राचार्य आनंद कुमार चौकसे, वरिष्ठ शिक्षक संतोष श्रीवास,सुनील कुमार द्विवेदी ,उमाकांत पचोरी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संस्था के तेजस्वी छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। मेले में प्राचार्य श्री चौकसे ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किये गए उत्पादों जिनमे अंबेडकर टीम ने होम डेकोरेशन सामग्री, तेजस टीम द्वारा होममेड अगरबत्ती,रानी दुर्गावती टीम द्वारा मैजिक ग्लू, रानी लक्ष्मीबाई टीम द्वारा होम डेकोरेशन आइटम एवं शिवाजी टीम द्वारा मल्टीपरपस पेन होल्डर आदि तैयार सामग्री की जानकारी ली गई। कार्यक्रम में तेजस्वी प्रभारी के पी वर्मा,सहयोगी लालजी प्रसाद कपाड़िया के द्वारा बच्चों को उचित मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर आशीष कुमार शर्मा, हल्के वीर पटेल, कंचन रजक, प्रतीक गुप्ता, सरला झरिया,दिलीप शुक्ला, वंदना द्विवेदी,आरती धानक, आनंद तिवारी ,लकी द्विवेदी, रितु पटेल, नम्रता चौकसे ,लोकेंद्र वर्मा, प्रमोद कुशवाहा तथा पालकगण एवं बच्चे उपस्थित रहे।
: उषा गुप्ता को सेवानिवृत होने पर दी विदाई
Wed, Apr 30, 2025
उषा गुप्ता को सेवानिवृत होने पर दी विदाई
गाडरवारा। गत दिवस ग्राम पलोहाबड़ा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक श्रीमती उषा गुप्ता को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर ग्रामवासियो एवं एवं शाला परिवार के सदस्यों ने शाल, श्रीफल, विदाभिनंदन पत्र एवं उपहार देकर विदाई दी। विदाई कार्यक्रम मे अध्यक्षता संकुल प्राचार्य मेघराज ठाकुर ने की मुख्य अतिथि के रूप में उप सरपंच श्री पारथ सिंह गुर्जरएवं सक्रिय समाज सेवी श्री दीपक गुप्ता शामिल हुए विदाभिनन्दन को सम्बोधित करते हुए उपसरपंच श्री पारथ गुर्जर ने कहा कि श्रीमती गुप्ता ने हमारे गाँव के स्कूल में बेहतर सेवाएं दी एवं हमेशा समय पर उपस्थित रही । ग्राम के वरिष्ठ नागरिक दीपक गुप्ता ने कहा कि समाज में शिक्षक का पद सदैव सम्मानीय रहता हैं। श्रीमती उषा गुप्ता ने छात्र एवं छात्रा ओ के हित में में अपना जीवन समर्पित किया विदाई कार्यक्रम को अन्य शिक्षको ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में शिक्षक उषा गुप्ता ने कविता के माध्यम से सभी शिक्षकों के प्रति आभार जताया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री दीपक गुप्ता ने किया कार्यक्रम में मैं श्रीमति ऊषा गुप्ता मैडम के परिवार के सभी सदस्य श्री राजेश गुप्ता प्राचार्य पचामा श्रीमती संध्या गुप्ता कन्या नवीन श्रीमती श्वेता रूसिया कन्या शाला शांति बरसैयां शुभम बरसैयां आशीष बरसैयां रत्ना राखी सोनल शिवानी बरसैयां नीतेश बरसैयां शामिल हुए एवं अंत में आभार प्रदर्शन संस्था की शिक्षिका श्रीमती रिचा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर शाला परिवार के सदस्य श्रीमती मरिया वेलांगनी इक्का कुमारी रेवती मेहरा अतिथि शिक्षक राजकुमार विश्वकर्मा अतुल अवस्थी एवं जनशिक्षक नेपाल झारिया, आजाद कौरव सहित, संकुल के अनेक शिक्षक श्री मुकेश साहू मुन्नालाल साहू सुनीता मेहरा. घनश्याम साहू संजय सिंगरौले रामेश्वर कहार सविता चर्जन रूपेश कोंरव बलराम ठाकुर संतोष शर्मा कमलेश मेहरा कीर्ति गुप्ता मनोहर कीर सुधा साहू नरहरि उपाध्याय राजेंद्र गुर्जर तथा अनेक छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।
: विप्र समाज तेंदूखेड़ा ने धूमधाम से मनाया परशुराम जन्मोत्सव
Wed, Apr 30, 2025
विप्र समाज तेंदूखेड़ा ने धूमधाम से मनाया परशुराम जन्मोत्सव
सद्गुरु वेद विद्यापीठ परिसर तेंदूखेड़ा में शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता, भगवान विष्णु के छठे अवतार, विप्र कुल भूषण भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव तेंदूखेड़ा की विप्र समाज द्वारा बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर तेंदूखेड़ा विप्र समाज ने सद्गुरु वेद विद्यापीठ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री परशुराम जी का पूजन-अर्चन कर सामुहिक आरती का आयोजन किया। उद्बोधन की श्रृंखला में कथावाचक आचार्य पं. कृष्णकांत शास्त्री ने कहा भगवान परशुराम ने अपने ज्ञान रूपी परशु एवं शस्त्र रूपी परशु से समाज में व्याप्त विकृतियों का छेदन किया है। समाज के प्रति सभी ब्राह्मणों को जागृत होने, एकजुट होने एवं संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता है, जिसमें अग्रणी भूमिका में युवाओं को रखा जाए एवं वरिष्ठ सभी का संरक्षण मंडल बनाया जाए जिससे कि तेंदूखेड़ा की ब्राह्मण समाज भी आगामी वर्ष का एक भव्य आयोजन कर सके। नगर परिषद अध्यक्ष पं. विष्णु शर्मा ने कहा हमें समाज का एक ऐसा नवीन ढांचा निर्मित करने की आवश्यकता है जिसका नेतृत्व किसी साधारण ब्राह्मण के पास हो जिससे कि समाज एक सटीक दिशा में समाज के उत्थान के लिए कार्य होगा। यदि किसी राजनैतिक व्यक्तियों को हम समाज का नेतृत्व देंगे तो वह उसकी विचारधारा के अनुरूप ही समाज को चलाना चाहेंगे चाहे वह सत्ता पक्ष से हो अथवा विपक्ष से। समाज के लिए समर्पित होकर कार्य करने की आवश्यकता है। ब्राह्मण समाज का भवन बनाना अथवा अन्य कार्यों में समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपनी सामर्थ्य अनुरूप अंशदान को एकत्रित करके ही करना होगा जिससे की समाज के प्रत्येक व्यक्ति को भवन हमारा है कि भावना जागृत हो सके। ब्राह्मण समाज में व्याप्त अनेक समस्याओं को बताते हुए उनके हल को एकजुटता से ही संभव है। वासुदेव प्रसाद बसेडिया ने कहा छोटे अथवा बड़े, विद्वान अथवा सामान्य ब्राम्हण का भेदभाव न रखकर एकसाथ कदम मिलाकर समाज के लिए कार्य करने की आवश्यकता है। पुरषोत्तम बसेडिया ने पूर्व में ब्राम्हण समाज द्वारा किए गए कार्यों को बताते हुए वर्तमान में ब्राम्हणों की स्थिति पर प्रकाश डाला। मुकेश बाजपेई ने कहा हमारा आगामी आयोजन बड़ा भव्य होगा। मोनू पाठक ने कहा समाज के प्रति यदि कल कार्य करेंगे की भावना रखेंगे तो वह कभी नहीं होता है हमें जल्द ही नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए युवाओं को जिम्मेदारी देना होगा एवं हर क्षेत्र में समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का आभार सद्गुरु वेद विद्यापीठ आचार्य पं. चंद्रकांत चौबे ने व्यक्त किया। तेंदूखेड़ा विप्र समाज द्वारा पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर किए गये आतंकि हमले की कड़ी निन्दा करते हुए दिवंगत आत्माओं के लिए मौन धारण कर श्रद्धांजलि समर्पित की जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं युवा ब्राम्हण बंधु उपस्थित रहे।