: जिसके जीवन में गुरु नहीं,उनका जीवन शुरू नहीं, कमलेश भाई शास्त्री
Tue, Apr 29, 2025
जिसके जीवन में गुरु नहीं,उनका जीवन शुरू नहीं, कमलेश भाई शास्त्री
बालविवाह जैसी कुप्रथा को मिटाने के लिए समाज शासन का सहयोग करे, कमलेश भाई शास्त्री,
सालरिया बावड़ी के नवनिर्मित भव्य मन्दिर के अक्षय तृतीया को अपने नवग्रह परिवार के साथ विराजेंगे भगवान शनिदेव
सुसनेर/29 अप्रैल,जनपद सुसनेर की ग्राम पंचायत सालरिया में नव निर्मित शनिदेव व नवग्रह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में चल रही सप्त दिवसीय श्रीराम कथा के समापन दिवस पर क्रांतिकारी कथा प्रवक्ता कमलेश भाई शास्त्री ने मनुष्य जीवन में चार बाते अपनाना आवश्यक बताया और ये चार बाते एक गुरु,एक ग्रन्थ,एक मंत्र एवं एक ईष्ट ये सब जीवन की चारपाई है ,जिसमें से सबसे महत्वपूर्ण भूमिका। गुरु की है और जिसने गुरु को अपना लिया तो शेष तीन गुरु के माध्यम से मिल जाती है और जिसके जीवन में गुरु नहीं उसका जीवन शुरू नहीं अर्थात गुरु को भगवान से भी बड़ा माना है क्योंकि अनाथ इंसान जिन्दा रह सकता है,लेकिन जिसके जीवन में गुरु नहीं,उसका कोई ठिकाना नहीं और गुरु के बिना किसी ने भव को पार नहीं किया हैऔर जो समाज के लिए देना जानता है,वह समाज को कुछ देता है,वहीं सच्चा गुरु है ।शास्त्री जी ने नकारात्मक ऊर्जा के बजाय सकारात्मक ऊर्जा पर ध्यान देने की सीख देते हुए अक्षय तृतीया,भगवान परशुराम जी के अवतरण दिवस एवं सालरिया बावड़ी में कल से अपने नवनिर्मित मंदिर में भगवान शनिदेव नवग्रह देवताओं के साथ विराजने की सब को बधाई देते हुए बाल विवाह जैसी कुप्रथा को मिटाने के लिए हमें सरकार का सहयोग करना चाहिए क्योंकि विवाह एक रस्म है,जिसे बालक एवं बालिका दोनों को निभाना है और वह परिपक्व अवस्था में हो तो दोनों के विकास के लिए अच्छा है ।शास्त्रीजी ने सनातन को जीवित रखने के लिए ब्राह्मण की अहम भूमिका के बारे बताते हुए कहां कि कल अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम जी का प्रकट दिवस है और सभी देशवासियों को परशुराम जन्मोत्सव की बहुत बहुत बहुत बधाइयां ।सप्त दिवसीय श्री राम कथा एवं 21 कुंडिय शिवशक्ति महायज्ञ के प्रधान यजमान गोवर्धन सिंह पूर्व सरपंच ने अपने परिवार के साथ श्रीराम कथा के विश्राम पर आरती की और शनिदेव एवं नवग्रह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले श्याम सिंह, नारायण सिंह बायरा,लाल सिंह,रामलाल भक्त जी,शिवनारायण,मेहरबान सिंह ,नारायण सिंह चौकीदार बायरा,प्रकाश सिंह,मुकेश , डॉक्टर गोपाल एवं पंडित भरत शर्मा आदि कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास जो कार्य सफल हुआ है उसके लिए पूज्य कमलेश भाई शास्त्री ने उपरना ओढ़ाकर सभी कार्यकर्ता का आभार जताकर उन्हें धर्म कार्य में हमेशा जूते रहने का आशीर्वाद दिया और कहा कि कल अक्षय तृतीया के अभिजीत मुहूर्त में भगवान शनिदेव अपने सभी नवग्रह परिवार के साथ भव्य मंदिर में विराजेंगे उसे ऐतिहासिक बनाएं ऐसा सभी को आशीर्वाद दिया । शनिदेव मंदिर एवं नवग्रह मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में प्रातः 08 बजे से प्रातः 11 बजे तक प्रथम पारी एवं सायंकाल 4 बजे से 06 बजे तक द्वितीय पारी में 21 कुंडिय शिवशक्ति महायज्ञ में 78 से यजमान परिवारों द्वारा यज्ञाचार्य पंडित केदारदत्त व्यास हिम्मतगढ़ राजस्थान एवं उपाचार्य पण्डित मांगीलाल व्यास सरखेड़ी राजस्थान के सानिध्य में यज्ञ हुआ और भगवान शनिदेव एवं नवग्रह देवताओं का वेदपाठ के साथ मूर्ति के शुद्ध स्नान व गंगाजल यात्रा एवं हवन यज्ञ हुआ और कल अक्षय तृतीया ,बुधवार,30 अप्रैल को शनि देव भगवान की नवग्रह देवताओं के साथ मंदिर में प्रतिष्ठा होगी ।
: विद्यालय में स्थापित हुई माँ सरस्वती देवी की प्रतिमा
Tue, Apr 29, 2025
विद्यालय में स्थापित हुई माँ सरस्वती देवी की प्रतिमा
गाडरवारा। गत दिवस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूखाखैरी में शिक्षकों के सहयोग से मां सरस्वती देवी की स्थापना की गई। विदित हो कि विद्यालय स्टॉफ के सहयोग से उक्त कार्य संभव हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र सिंह पटेल, श्रीमति शालिनी जगेत , डॉक्टर संदीप मेहरा , सोनू कुमरे, नितेंद्र प्रताप सिंह राजगोंड , प्रतिपाल सिंह राजपूत , श्रीमति रजनी जगैत , दिलीप सिंह , श्रीमति रेनू राठौर , रामजी ठाकुर , रामकिशोर चौधरी एवम सभी अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे ।
: नरवर सिंह सराठे को सेवानिवृत होने पर दी विदाई
Tue, Apr 29, 2025
नरवर सिंह सराठे को सेवानिवृत होने पर दी विदाई
गाडरवारा। गत दिवस ग्राम खुरसीपार के शासकीय उ मा विद्यालय में पदस्थ सहायक शिक्षक नरवर सिंह सराठे को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर ग्रामवासियो एवं शिक्षकों ने शाल, श्रीफल, विदाभिनंदन पत्र एवं उपहार देकर विदाई दी। विदाई कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सरपंच मनोज दुबे ने कहा कि श्री सराठे ने हमारे गाँव के स्कूल में अपने कर्तव्य का निर्वाहन जिम्मेदारी से किया। साईंखेड़ा बीईओ प्रतुल इंदुरख्या ने कहा कि समाज में श्री सराठे जी जैसे अच्छे शिक्षक कम ही देखने को मिलते हैँ। विदाई कार्यक्रम को सेवानिवृत प्राचार्य राजेश बरसैयाँ, नगेन्द्र त्रिपाठी, शेख जाफर खान सहित अन्य शिक्षको ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में शिक्षक नरवर सराठे ने कविता के माध्यम से सभी शिक्षकों के प्रति आभार जताया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अवशेष उपाध्याय ने संस्कृत भाषा में किया एवं अंत में आभार प्रदर्शन शिक्षक रत्नेश विश्वकर्मा ने किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अंजू शुक्ला ने भी श्री सराठे को उपहार देकर विदाई दी। इस अवसर पर सत्यनारायण ढिमोले, हरगोविंद तिनगुरिया, मोहन मुरारी दुबे, चंद्रकांत साहू, वेणीशंकर पटैल, डॉ मंजुला शर्मा, मधुसूदन पटैल, प्रसन्न दुबे, सिराज अहमद सिद्धिकी, अमित पटैल, हरिओम जाटव सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।