: सुन लो सरकार सांसद द्वारा पत्र लिखे 9 माह बीते, सिहोरा में ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं
Thu, May 1, 2025
सुन लो सरकार सांसद द्वारा पत्र लिखे 9 माह बीते, सिहोरा में ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं
सिहोरा
- पश्चिम मध्य रेलवे के सिहोरा रोड रेलवे स्टेशन पर जबलपुर सांसद आशीष दुबे द्वारा छै ट्रेनों की स्टॉपेज के लिए लिखे गए पत्र के 9 माह बीत गए पर रेलवे द्वारा सांसद की मांग पर छै में से एक भी ट्रेन का स्टॉपेज सिहोरा नही किया गया।प्रदेश के अनेक दूसरे सांसदों की मांग पर ट्रेनों के स्टॉपेज जहां तहां लगातार घोषित हो रहे है पर सिहोरा के लोग केवल ठगे ही जा रहे है।
सांसद ने लिखा था पत्र -
जबलपुर सांसद आशीष दुबे ने पश्चिम मध्य रेल जबलपुर के डी आर एम को दिनांक 31 अगस्त 2024 को पत्र लिखकर सिहोरा रेलवे स्टेशन में रीवा इतवारी,शहडोल नागपुर,पवन एक्सप्रेस, महानगरी एक्सप्रेस,वेरावल एक्सप्रेस और जबलपुर हरिद्वार एक्सप्रेस सहित कुल 6 ट्रेनों के सिहोरा स्टॉपेज हेतु पत्र लिखा था ।अपने पत्र में सांसद ने लिखा था कि सिहोरा रोड रेलवे स्टेशन तीन विधानसभा क्षेत्र सिहोरा, बहोरीबंद और मझौली के लिए एकमात्र सुविधाजनक रेलवे स्टेशन है। यहां इन ट्रेनों के स्टॉपेज करने से हजारों लोगों को रेल सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
सांसद को स्मरण दिलाएंगे -
सांसद आशीष दुबे 2 मई को सिहोरा आ रहे हैं। उनके सिहोरा आगमन पर सिहोरा के जागरूक नागरिक, व्यापारी बंधु और छात्र गण द्वारा उन्हें स्मरण दिलाए जाएगा कि सिहोरा भी उनके लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है और रेल सुविधाओं की कमी से लगातार यहां के हजारों व्यापारी, छात्र और मरीज पीड़ित है।
: अजाक्स पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने किया नवागत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का स्वागत
Thu, May 1, 2025
अजाक्स पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने किया नवागत ब्लॉक शिक्षा अधिकारी का स्वागत
गाडरवारा बी.ई.ओ. कार्यालय में नवागत सहायक संचालक सुश्री सीमा डोंगरे मैडम पदेन- विकासखंड शिक्षा अधिकारी साईंखेड़ा का स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।उक्त अवसर पर प्रतुल इंदुरख्या निवर्तमान विकासखंड शिक्षा अधिकारी,संदीप स्थापक,बी.आर.सी.साईंखेड़ा,वरिष्ठ प्राचार्य महोदय - सुशील कुमार शर्मा,श्रीमती सुनीता पटेल, गिरीश पटैल सहित मुख्य लिपिक श्रीमती किरण अग्रवाल,अमित पटैल,सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी,एवं मध्यप्रदेश अजाक्स के पदाधिकारियों एवं सदस्यों जिनमें मलखान मेहरा सह संरक्षक अजाक्स, बंशीलाल अहिरवार जिलाध्यक्ष म.प्र अजाक्स,लालजी प्रसाद कपाड़िया तह.अध्यक्ष साईंखेड़ा,राजकुमार ठाकुर तह.अध्यक्ष गाडरवारा,मानकलाल अहिरवार जिला प्रवक्ता, विनायकांत सायलवार जिला संयुक्त सचिव, राघवेंद्र चौधरी तहसील कोषाध्यक्ष,पोषराज मेहरा,श्रवण ठाकुर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष,राजू ठाकुर कोषाध्यक्ष साईंखेड़ा,शिक्षक-विनय ठाकुर,सिराज अहमद सिद्दीकी (शिक्षक सन्दर्भ समूह),हरीश मेहरा शिक्षक,छिदामीलाल सहित अजाक्स महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों में -श्रीमती दशोदा अहिरवार तह.अध्यक्ष साईखेड़ा,श्रीमती विनीता मेहरा ब्लॉक अध्यक्ष चीचली,श्रीमती उमा आरसे ब्लॉक अध्यक्ष साईंखेड़ा श्रीमती पुष्पलता ठाकुर शिक्षिका, सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियों एवं शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
: संघर्ष का सूर्योदय ( मजदूर दिवस पर कविता)
Thu, May 1, 2025
संघर्ष का सूर्योदय
( मजदूर दिवस पर कविता)
धूप की पहली किरण,उजागर करती अनगिनत चेहरे,जो झुकते हैं धरती पर,उठाते हैं भार,बनाते हैं राहें।हाथों में खुरदरापन,धमनियों में बहता पसीना,आँखों में संकल्प की ज्वाला,हर सुबह एक नया युद्ध,अस्तित्व की रक्षा का।ईंटों की ठंडी छुअन,लोहे की तपती गर्मी,खदानों की घुटन भरी साँसें,कारखानों का शोरगुल,यह उनकी दुनिया है। कोई सपना बुनता है छोटे घर का,कोई बच्चों की हँसी के लिए जूझता है,कोई बेहतर कल की उम्मीद में,सहता है अन्याय,चुपचाप भरता है घाव।अधिकारों की दबी आवाज़ें,शोषण की कड़वी कहानियाँ,पर हौसला चट्टान सा अटल,एकजुट होने की शक्ति,संघर्ष का बीज अंकुरित होता है। लम्बी और कठिन यात्रा,अंधेरी सुरंगों से रोशनी की ओर,हर मुश्किल कदम पर,बढ़ती जाती है दृढ़ता,जन्म लेती है सफलता।वे नींव के पत्थर हैं,हर इमारत, हर प्रगति के पीछे,उनकी अनथक मेहनत का फल,आज चमक रहा है,कल और चमकेगा। यह दिवस मेरा है,लाखों अनसुनी आवाज़ों का,जो बनाते हैं दुनिया को,अपनी निष्ठा और श्रम से,सलाम है उनकी जिजीविषा को। ✒️
सुशील शर्मा
✒️