: 4 से 8 वी की अर्धवार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ
Thu, Dec 21, 2023
4 से 8 वी की अर्धवार्षिक परीक्षाएं प्रारंभगाडरवारा। गत बुधवार से क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों मे कक्षा 4 से 8 वी तक की कक्षाओ की अर्धवार्षिक परीक्षाएं प्रारंभ हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार चौथी एवं पांचवी की अर्धवार्षिक परीक्षाएं सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक एवं 6 से 8 वी की परीक्षाएं दोपहर 2:00 से प्रारंभ होकर शाम 4:30 बजे तक की अवधि में निर्धारित समय सारिणी में आयोजित होती है । अर्धवार्षिक परीक्षा में राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अंतर्गत ही प्रश्न ढाई घंटे के प्रश्नपत्र में दिए जा रहे है। परीक्षा के पहले दिन 4 से 8 वी कक्षाओ में हिंदी एवं दूसरे दिन बीते गुरुवार को गणित विषय के प्रश्नपत्र छात्र छात्राओं ने हल किए। परीक्षा का निरीक्षण भी निरीक्षणकर्ताओं द्वारा सतत रूप से किया जा रहा है। 28 दिसंबर को अर्धवार्षिक परीक्षा समाप्त होगी। विदित हो कि विभिन्न समीक्षा बैठकों में जिला परियोजना समन्वयक डॉ आर पी चतुर्वेदी द्वारा सभी बीआरसी एवम समस्त प्रधानपाठको को अर्धवार्षिक परीक्षाओ के पहले पाठ्यक्रम पूर्ण कराने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके थे ।
: सीएम राइज स्कूल में कम्प्यूटर लिटरेसी के तहत कार्यक्रम आयोजित
Thu, Dec 21, 2023
सीएम राइज स्कूल में कम्प्यूटर लिटरेसी के तहत कार्यक्रम आयोजितगाडरवारा । साईंखेड़ा विकासखंड के एकमात्र सी एम राइज विद्यालय जो कि साईंखेड़ा नगर में स्थित है। इस विद्यालय में शिक्षक और विद्यार्थी नित नए आयाम रच रहे हैं। गत दिवस विद्यालय में अध्ययनरत माध्यमिक विभाग के कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को कंप्यूटर डिजिटल लिटरेसी के अंतर्गत ऑवर ऑफ कोड कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया। इस कार्यक्रम में कंप्यूटर एप्लिकेशन में कोडिंग के द्वारा बच्चों ने छोटे छोटे प्रोजेक्ट्स बनाये जिनको सराहा गया। इस अवसर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को संस्था प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा तथा माध्यमिक विभाग के प्रधानपाठक सरदार सिंह राजपूत द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किये गए। यह कार्यक्रम कंप्यूटर शिक्षक पुण्य प्रताप वर्मा के मार्गदर्शन में संचालित किया गया जिसमें विशेष सहयोग शिक्षक मनीष तिवारी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर भानुप्रताप राजपूत, मोनिका राय, अर्चना तिवारी, आलोक द्विवेदी, पुष्पा सिलावट, छिदामी लाल कमरे आदि उपस्थित रहे।
: गाडरवारा, रमसा एडीपीसी ने किया स्कूलों का निरीक्षण
Thu, Dec 21, 2023
रमसा एडीपीसी ने किया स्कूलों का निरीक्षणगाडरवारा। गत दिवस राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के एडीपीसी ए के ब्यौहार ने क्षेत्र के बोहानी, कौंडिया, सिहोरा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलो एव गाडरवारा में शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलो में बनी आईसीटी लैब को देखा एवं वहां रखे कम्प्यूटरों से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी हेतु छात्र छात्राओ को मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं नजदीक है सभी स्कूल बहुत अच्छी तैयारी कराएं जिससे कि नतीजे बेहतर आएं। निदानात्मक कक्षाओ में भी कोर्स से संबंधित कठिन बिंदुओं का समाधान जरूर करायें। निरीक्षण के समय स्कूलो के प्राचार्य, शिक्षक एवं ओ पी मेहरा, ई दक्ष से राहुल सोनी उपस्थित रहे। श्री ब्यौहार ने बताया कि उनके द्वारा सम्पूर्ण जिले में सतत रूप से स्कूलो का निरीक्षण जारी है। निवारी (पान) एवं नयाखेड़ा में स्कूलो के निरीक्षण उपरांत ही गाडरवारा क्षेत्र के स्कुलो का निरीक्षण किया गया है।