Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: गाडरवारा, रमसा एडीपीसी ने किया स्कूलों का निरीक्षण 

Aditi News Team

Thu, Dec 21, 2023
रमसा एडीपीसी ने किया स्कूलों का निरीक्षण गाडरवारा। गत दिवस राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के एडीपीसी ए के ब्यौहार ने क्षेत्र के बोहानी, कौंडिया, सिहोरा के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूलो एव गाडरवारा में शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलो में बनी आईसीटी लैब को देखा एवं वहां रखे कम्प्यूटरों से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने इस दौरान बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी हेतु छात्र छात्राओ को मार्गदर्शन भी दिया। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं नजदीक है सभी स्कूल बहुत अच्छी तैयारी कराएं जिससे कि नतीजे बेहतर आएं। निदानात्मक कक्षाओ में भी कोर्स से संबंधित कठिन बिंदुओं का समाधान जरूर करायें। निरीक्षण के समय स्कूलो के प्राचार्य, शिक्षक एवं ओ पी मेहरा, ई दक्ष से राहुल सोनी उपस्थित रहे। श्री ब्यौहार ने बताया कि उनके द्वारा सम्पूर्ण जिले में सतत रूप से स्कूलो का निरीक्षण जारी है। निवारी (पान) एवं नयाखेड़ा में स्कूलो के निरीक्षण उपरांत ही गाडरवारा क्षेत्र के स्कुलो का निरीक्षण किया गया है।

Tags :

जरूरी खबरें