: साईंखेड़ा में सीएम राइज स्कूल एवं नगर परिषद ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Tue, Oct 31, 2023
साईंखेड़ा में सीएम राइज स्कूल एवं नगर परिषद ने निकाली मतदाता जागरूकता रैलीगाडरवारा। गत दिवस साईंखेड़ा में विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर साईंखेड़ा में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन, स्वीप प्रभारी जिला पंचायत सीईओ दलीप कुमार के आदेशानुसार एवं एसडीएम व रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे के मार्गदर्शन में नगर परिषद एवं सी एम राईज स्कूल के द्वारा संपूर्ण नगर में रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया । रैली में छात्र छात्राएँ आमजनों को मतदान करने का संदेश विभिन्न नारो के जरिये दे रहे थे। मतदाता जागरूकता रैली में सीएम राइस स्कूल के समस्त स्टाफ सहित स्कूल के लगभग 300 बच्चे एवं नगर परिषद के समस्त अधिकारी कर्मचारियों ने भाग लेकर मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता की । रैली में सीएम राइस स्कूल प्राचार्य चंद्रकांत विश्वकर्मा एवं उनके स्टाफ से अर्चना तिवारी भाई जी चौधरी ,मनोहर पटेल मनीष तिवारी ,सोनू बुधौलिया अखिलेश मेहरा, सरदार सिंह राजपूत , भानु प्रताप सिंह राजपूत , ओम प्रकाश सोनी, नगर परिषद साईखेड़ा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी डी पी साहू एवं उनका स्टाफ मुरारी दीक्षित , राजकुमार पटेल, दिवाकर पटेल , नीरज खमरिया आनंद बर्धन भदौरिया, दीपक अग्रवाल ,शोएब खान, प्रियांशु शर्मा सहित समस्त स्टाफ मतदाता जागरूकता रैली में उपस्थित रहकर छात्र छात्राओं का मनोबल बढ़ाया ।
: गाडरवारा, स्कूलो में दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ
Tue, Oct 31, 2023
स्कूलो में दिलाई राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथगाडरवारा। बीते मंगलवार को स्व सरदार वल्लभ भाई पटैल की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय स्कूलो में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के साईंखेड़ा, चीचली एवं चांवरपाठा ब्लॉक की शासकीय शालाओ में शिक्षको एवं छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्र की एकता, सुरक्षा एवं अखंडता को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने की शपथ ली गई ।
: क्लस्टर प्रभारी ने स्टेट एजुकेशनल सर्वे के लिए शालाओ में तैयारियो का लिया जायजा
Tue, Oct 31, 2023
क्लस्टर प्रभारी ने स्टेट एजुकेशनल सर्वे के लिए शालाओ में तैयारियो का लिया जायजागाडरवारा। क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों में इन दिनों 3 नवम्बर को होने वाले स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे की तैयारियां बीआरसी गिरीश पटैल एवं सर्वे ब्लॉक प्रभारी बीएसी पवन राजौरिया कीअगुवाई में जारी है। इसी तैयारी के क्रम में शासकीय कन्या नवीन गाडरवारा जनशिक्षा केंद्र के क्लस्टर प्रभारी राजेन्द्र गुप्ता द्वारा अधीनस्थ शालाओ का अवलोकन कर सर्वे की तैयारियो का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे है। उनके द्वारा ,बीटीआई स्कूल, एकीकृत शा माध्यमिक शाला चिरहकलां एवं बगदरा की माध्यमिक शाला के अलावा अशासकीय शालाओ टीवीएन, आदित्य पब्लिक स्कूल एवं क्राइस्टचर्च स्कूल में भ्रमण कर छात्र छात्राओं एवं शिक्षको से संवाद कर प्रति सप्ताह अभ्यास टेस्ट, मॉक टेस्ट लिए जाने एवं विश्लेषण प्रपत्र उपरांत कठिन बिंदुओं के समाधान के निर्देश दिये। उंन्होने छात्र छात्राओं को ओएमआर शीट पर अभ्यास कराने के निर्देश दिए।