Monday 14th of September 2026

ब्रेकिंग

वाटर सप्लाई की पाइप लाइन कई जगह से टूटी फूटी हुई है जिससे पेयजल में मिट्टी युक्त गंदा पानी आने के कारण ग्राम वासी परेशान

मध्य प्रदेश गन्ना किसान महासंघ के लालसाहब वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर बताया

मिलावट मिठाइयों की दुकानें आखिर सील क्यों नहीं की जाती, सैंपल जांच के नाम पर अधिकारी कर रहे केवल खाना पूर्ति,

सुहाग की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना

रासायनिक दवाओं के बीच मूर्तियों की बिक्री और आस्था का खिलवाड़

: गाडरवारा, विधानसभा निर्वाचन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित 

Aditi News Team

Tue, Oct 31, 2023
विधानसभा निर्वाचन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित गाडरवारा। विधानसभा निर्वाचन 2023 की तैयारियों के मद्देनजर चुनाव संबंधी सूचनाओं के सम्प्रेषण हेतु गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र 121 के लिए एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती कलावती ब्यारे द्वारा स्थानीय निर्वाचन कार्यालय बीटीआई स्कूल के पीछे कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है । उक्त कंट्रोल रूम में सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु 24 घण्टे के लिए अलग अलग शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कंट्रोल रूम में सुबह 8 से शाम 4 बजे, शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे एवं रात्रि 12 बजे से सुबह 4 बजे तक अलग अलग शिफ्टों में कर्मचारी सेवाएं देंगे। कंट्रोल रूम का दूरभाष नम्बर 07791-254077 , 254693 है । उल्लेखनीय है कि कंट्रोल रूम के कर्मचारी आमजन से प्राप्त संदेशों एवं शिकायतों को अंकित कर रिटर्निंग आफिसर / सहायक रिटर्निंग आफिसर को अवगत कराने के अलावा निर्वाचन से जुड़ी सूचनाओं का आदान प्रदान करेंगे।

Tags :

जरूरी खबरें