: जनपद सीईओ ने किया समर कैंप का शुभारंभ
Sat, May 20, 2023
जनपद सीईओ ने किया समर कैंप का शुभारंभगाडरवारा। बीते शुक्रवार को क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पाली की शासकीय प्राथमिक शाला में जनपद साईखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष अग्रवाल ने 6 वी कक्षा के बच्चों के लिए संचालित किए जाने वाले समर केम्प का रिबिन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्दिकी ने स्कूल से जुड़ी विस्तृत जानकारी सीईओ को दी । स्कूल में बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं एवं सुसज्जित परिसर देखकर सीईओ श्री अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं पाली के शाला मॉडल को अन्य शालाओ के लिए अनुकरणीय बताया। राज्य स्तरीय ओलंपियाड के लिए एक छात्रा के चयन की जानकारी मिलते ही उन्होंने शाला प्रवंधन की प्रशंसा की। विदित हो कि जिला कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी, जिला परियोजना समन्वयक आर पी चतुर्वेदी, बीईओ प्रताप नारायण एवं बीईओ गिरीश पटैल के मार्गदर्शन में प्रतिदिन सुबह समर केम्प की कक्षाएं संचालित होंगी जिसमे बच्चों के भाषा एवं संख्या ज्ञान को बेहतर बनाया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम सरपंच अजय द्विवेदी, सचिव प्रमोद बोहरे,शिक्षक ब्रजेश श्रीवास, मेंटर नीलेश कुशवाहा, जितेंद्र राजपूत आदि उपस्थित रहे ।
: जनभियान् परिषद के तत्वाधान मे योग एवं ध्यान के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए
Sat, May 20, 2023
जनभियान् परिषद के तत्वाधान मे योग एवं ध्यान के प्रति लोगों को जागरूक करते हुएआज दिनांक 20 मई 2023 को दिन शनिवार को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान एकात्मक अभियान के तहत हार्टफूलनेस संस्था द्वारा योग एवं ध्यान के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए ध्यान को जीवन का मुख्य विषय पर ग्राम पंचायत नरेला दामोदर छपरियाई दाम खेड़ा जी करिया खुर्द में लोगो को जन कारी दी इस अवसर पर हार्टफुलनेस संस्था के मुख्य अतिथि श्री नंद गोपाल जी, विशेष अतिथि तथा मंजू शर्मा पुष्पा चौक से दिनेश शर्मा जितेंद्र चौक सेतथा नवांकुर संस्था से नीलेश भार्गव क्लस्टर प्रभारी मनोज कुशवाहा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों से मनोज साहू मनोज ठाकुर जी राजीव साहू आशा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पंच सरपंच और ग्राम नागरिक के कार्यक्रम सफल बनाया गया।
: इंपोर्टेड व्हीलचेयर बैटरी से चलने वाली व्हिल् चैयर् बाटी
Sat, May 20, 2023
इंपोर्टेड व्हीलचेयर बैटरी से चलने वाली व्हिल् चैयर् बाटीसक्षम मध्यप्रदेश द्वारा अनुशसित (09) अस्थी बाधित दिव्यागो मे से (05) को कल दि.19/05/23 को सायँ 6 बजे एक समारोह मे ई व्हील चेयर neomotion कम्पनी द्वारा भेट की ।1) श्री देवेंद्र सोनी :: जबलपुर2) कु यशस्वी जादोन :: ईन्दोर3) कु विशाखा पाराशर :: खण्डवा4) श्रीमती पुष्पा :: भोपाल5) श्री विनोद मालवीय :: भोपालदिव्यांगों की सेवा में अपना जीवन निछावर करने वाले 5 जिलों के ऐसे दिव्यांग जो हमेशा हर वक्त शासन प्रशासन की योजनाओं से दिव्यांगों से लेकर हर वर्ग को लाभ दिलाते हैं और उनकी हर समस्याओं पर हमेशा खड़े रहते हैं उन दिव्यांगों को सक्षम भोपाल एवं बजाज इंडस्ट्रीज अपोलो हॉस्पिटल न्यू मोशन कंपनी की जो इंपोर्टेड व्हीलचेयर बैटरी चलेटू इन वन चेन्नई के द्वारा बनाई जाती है उसे सक्षम भोपाल के तत्वाधान में द्वारा सम्मानित किया गया था आज वह 5 दिव्यांगों को प्राप्त हो चुकी है जिसमेंअपोलो हॉस्पिटल भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश आयुक्त निश्कतजन् संदीप रजक अपोलो के मालिक श्री अग्रवाल जी एवं बजाज कंपनी के ओनर जी के द्वारा एवं चेन्नई की कंपनी सिद्धार्थ सर जी जिनके द्वारा यह गाड़ी बनाई जाती है मैं उपस्थित रहेअस्थी बाधित दिव्यागो को ई- व्हील चेयर उपलब्ध कराने मे आयुक्त निशक्त जन म.प्र शासन श्री संदीप रजक का विशेष सहयोग मिला।सक्षम संघटन श्री रजक एवं Neo motion कम्पनी का आभारी है।