Wednesday 9th of September 2026

ब्रेकिंग

24 घंटे में छात्रा को मिली मार्कशीट और टीसी अब पढ़ सकेगी गरीब की बेटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध जहरीली शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की

पुलिस ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने के मामले में दो अज्ञात पर केस किया दर्ज

श्रमयोगी मानधन योजना से जोड़ने के साथ महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं उद्यम पंजीयन भी होगा

सम्यक पुरुषार्थ से सच होता है जीवन का सपना : निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी

: सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में सामूहिक विवाह का आयोजन

Aditi News Team

Sat, May 20, 2023
 पचमढी आज साडा पचमढी द्वारा मुख्‍यमंत्री कन्‍यादान योजना के अंतर्गत 15 जोडों का विवाह कालेज परिसर में सम्‍पन्‍न कराया गया। मुख्‍य अतिथि के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री ठाकुरदास जी नागवंशी ने नव विवाहित वर वधु को आर्शिवाद दिया एवं विवाह उपरांत वर वधु को रू0 49000/- की राशि के चेक प्रदाय किये गये ।वर वधु के परिवार पक्षों में अत्यंत उत्साह देखने को मिला। इस विवाह समारोह के उपलक्ष्य में वरपक्षों के द्वारा पचमढ़ी के प्रमुख मार्गो से भव्य बारात निकाली गई। भारी संख्‍या में कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहे, टेक्‍सी संघ पचमढी एवं अग्रवाल होटल द्वारा वर वधु को उपहार प्रदान किये गये। विवाह कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने हेतु समस्‍त कार्यकर्ता, कालेज स्‍टाफ, आगंनवाडी स्‍टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा एवं सम्‍पूर्ण विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने में साडा स्‍टाफ एवम पचमढ़ी वासियों का सहयोग मिला। https://youtu.be/v6VQ6oBGhCQ

Tags :

जरूरी खबरें