: गाडरवारा, 907 वे सप्ताह में कदम ने किया पोधारोपण
Sun, May 21, 2023
907 वे सप्ताह में कदम ने किया पोधारोपणगाडरवारा । प्रति रविवार की भांति जन्मोत्सव पर पौधारोपण करती आ रही कदम संस्था का साप्ताहिक पौधारोपण अभियान का आज 907 वें सप्ताह का पौधारोपण रुद्र मैदान ( पुराना कॉलेज ग्राउंड ) में संपन्न हुआ। योगेश गनोरे, ,आनंद शर्मा, श्रीराम अग्रवाल, कु. नूपुर अवस्थी, कु. सृष्टि गुर्जर ,कु. तनुश्री दुबे ,चिरंजीव हिमांशु साहू ने,अपने जन्म दिवस के अवसर पर ऍव श्रीमती आरती सुरेंद्र पटेल ,श्रीमती सुमन विनोद सोनी, श्रीमति सुमन योगेश साहू, श्रीमती सुनीता कृष्णकांत दुबे, श्रीमती कल्पना विनय पिपरौनियाँ अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर पौधा रोपित किया।पौधारोपित करने के वाद शिक्षक सुरेन्द्र पटैल ने कहा कि पौधा लगाना वहुत जरुरी है पौधा लगाने से प्रक्रति का वातावरण अच्छा रहता है इस मोके पर अजय खत्री ,जयमोहन शर्मा,मनोज वसा,मुरारी सोनी ,मंजु खत्री ,जुझार सिह ,नारायण सोनी ,सुनील नीखरा ,सुरेन्द्र साहू सुनील पिपरोनिया ,मनोज द्ववेदी और अन्य लग उपस्थित रहे |
: सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में सामूहिक विवाह का आयोजन
Sat, May 20, 2023
पचमढी
आज साडा पचमढी द्वारा मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के अंतर्गत 15 जोडों का विवाह कालेज परिसर में सम्पन्न कराया गया। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री ठाकुरदास जी नागवंशी ने नव विवाहित वर वधु को आर्शिवाद दिया एवं विवाह उपरांत वर वधु को रू0 49000/- की राशि के चेक प्रदाय किये गये ।वर वधु के परिवार पक्षों में अत्यंत उत्साह देखने को मिला। इस विवाह समारोह के उपलक्ष्य में वरपक्षों के द्वारा पचमढ़ी के प्रमुख मार्गो से भव्य बारात निकाली गई। भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहे, टेक्सी संघ पचमढी एवं अग्रवाल होटल द्वारा वर वधु को उपहार प्रदान किये गये। विवाह कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने हेतु समस्त कार्यकर्ता, कालेज स्टाफ, आगंनवाडी स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा एवं सम्पूर्ण विवाह कार्यक्रम को सफल बनाने में साडा स्टाफ एवम पचमढ़ी वासियों का सहयोग मिला।https://youtu.be/v6VQ6oBGhCQ
: जनपद सीईओ ने किया समर कैंप का शुभारंभ
Sat, May 20, 2023
जनपद सीईओ ने किया समर कैंप का शुभारंभगाडरवारा। बीते शुक्रवार को क्षेत्र के साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पाली की शासकीय प्राथमिक शाला में जनपद साईखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आयुष अग्रवाल ने 6 वी कक्षा के बच्चों के लिए संचालित किए जाने वाले समर केम्प का रिबिन काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक सिराज अहमद सिद्दिकी ने स्कूल से जुड़ी विस्तृत जानकारी सीईओ को दी । स्कूल में बच्चों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं एवं सुसज्जित परिसर देखकर सीईओ श्री अग्रवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की एवं पाली के शाला मॉडल को अन्य शालाओ के लिए अनुकरणीय बताया। राज्य स्तरीय ओलंपियाड के लिए एक छात्रा के चयन की जानकारी मिलते ही उन्होंने शाला प्रवंधन की प्रशंसा की। विदित हो कि जिला कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी एच पी कुर्मी, जिला परियोजना समन्वयक आर पी चतुर्वेदी, बीईओ प्रताप नारायण एवं बीईओ गिरीश पटैल के मार्गदर्शन में प्रतिदिन सुबह समर केम्प की कक्षाएं संचालित होंगी जिसमे बच्चों के भाषा एवं संख्या ज्ञान को बेहतर बनाया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम सरपंच अजय द्विवेदी, सचिव प्रमोद बोहरे,शिक्षक ब्रजेश श्रीवास, मेंटर नीलेश कुशवाहा, जितेंद्र राजपूत आदि उपस्थित रहे ।