: चतुर्मास्य आयोजन हेतु परमहंसी आश्रम में बैठक सम्पन्न
Mon, Jun 2, 2025
चतुर्मास्य आयोजन हेतु परमहंसी आश्रम में बैठक सम्पन्न
गाडरवारा - आगामी 10 जुलाई से 07 सितम्बर 2025 तक परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर श्रीधाम में परम पूज्य अनंत श्री विभूषित पश्चिमाम्नाय द्वारिका शारदापीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानंद सरस्वती जी महाराजश्री चतुर्मास्य करेगें, इसी के निमित्त परमहंसी गंगा आश्रम झोतेश्वर में बैठक का आयोजन शंकराचार्य जी के निज सचिव ब्रह्मचारी श्री सुबुद्धानन्द जी महाराज की अध्यक्षता में किया गया, विभिन्न क्षेत्रों से आये महानुभावों ने बैठक में अपने विचार रखे तथा चतुर्मास को भव्य एवं दिव्य बनाने का संकल्प लिया, गाडरवारा, गोटेगांव क्षेत्र के ब्राह्मण समाज से पं डॉ जितेन्द्र चौबे(पूर्व नगरपालिका उपाध्याय गोटेगांव ) पं नगेन्द्र त्रिपाठी(जिला संयोजक ) पं राकेश शर्मा(जिला प्रवक्ता ) पं गोविन्द दुबे, पं सतीश नाईक(पूर्व कोषाध्यक्ष ) पं रत्नेश मिश्रा(जिला महामंत्री ) पं रवि उपाध्याय, के साथ श्रीमती पूजा तिवारी(जिला अध्यक्ष महिला सभा) श्रीमती चंचल शर्मा, श्रीमती सृजना पाठक, श्रीमती अश्विनी पाण्डे ने बैठक में भाग लिया ।
: योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अपने आवास पर महाकुम्भ-2025 की उत्तर प्रदेश पुलिस कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया
Sun, Jun 1, 2025
योगी आदित्यनाथ जी द्वारा अपने आवास पर महाकुम्भ-2025 की उत्तर प्रदेश पुलिस कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया
उपरोक्त कॉफी टेबल बुक को कुल 11 भागों में विभाजित किया गया है जिसके प्रथम भाग मे कुम्भ की आस्था के इतिहास, द्वितीय भाग में विभिन्न अखाड़ों के बारे मे संक्षिप्त जानकारी एवं उनकी पेशवाई, तृतीय भाग में विभिन्न पवित्र स्नान, चतुर्थ भाग में महाकुंभ की डिजिटल निगरानी हेतु बनाए गए इंटिग्रेटेड कमांड एण्ड कंट्रोल सिस्टम (IIIC), पांचवें भाग में सात स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, छठे भाग में पुलिस की विशेष इकाई जैसे ATS कमांडो, जल पुलिस, स्निफर डॉग, एनएसजी कमांडो आदि के व्यवस्थापन, सातवें भाग में डिजास्टर मैनेजमेंट, आठवें भाग में खोया पाया केन्द्र, नवें भाग में डिजिटल मैनेजमेंट (सोशल मीडिया अन्य समस्त डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म) पर प्रसारित जागरूकता व महाकुम्भ में आए प्रमुख अतिथियों के पॉडकास्ट का विवरण, दसवें भाग में प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के अन्य तीर्थ स्थानों जैसे काशी, मथुरा, अयोध्या आदि का विवरण तथा ग्यारहवें भाग में महाकुम्भ में आए एवं अति विशिष्ट महानुभावों का विवरण है।स्वच्छ, सुरक्षित, सुव्यवस्थित महाकुम्भ-2025, प्रयागराज की भव्य-दिव्य और अनुपम स्मृतियों को संजोए यह 'कॉफी टेबल बुक' महाकुम्भ के सफल आयोजन में उत्तर प्रदेश पुलिस समेत विभिन्न सुरक्षा इकाइयों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा तथा योगदान से साक्षात्कार का एक अवसर प्रदान करेगी।
: जिला शिक्षा अधिकारी की सेवानिवृति पर विदाई कार्यक्रम आयोजित
Sun, Jun 1, 2025
जिला शिक्षा अधिकारी की सेवानिवृति पर विदाई कार्यक्रम आयोजित
गाडरवारा। बीते रविवार को जिला शिक्षा अधिकारी अनिल ब्यौहार के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्थानीय बीटीआई स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में क्षेत्र के साईखेड़ा, चीचली एवं चांवरपाठा ब्लॉक के प्राचार्यो, शिक्षकों, अध्यापको,कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों द्वारा श्री ब्योहार को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा विद्या की देवी माँ सरस्वती के चित्र का पूजन कर किया गया। तदोपरांत छात्राओं ख़ुशी हरदेनिया, साक्षी पाली एवं सपना कुर्मी द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई जिसके उपरांत उपस्थित जनों ने श्री ब्यौहार का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं फूल माला से किया। कार्यक्रम में पूर्व बीईओ प्रतुल इंदुरख्या ने स्वागत भाषण देते हुए डीईओ श्री ब्योहार के कार्यकाल को उल्लेखनीय बताते हुए उनकी कार्यशैली को सराहा। कार्यक्रम में प्राचार्य सुशील शर्मा ने स्वरचित अभिनंदन पत्र का वाचन किया जिसे प्राचार्यो एवं शिक्षकों ने श्री ब्यौहार को भेंट किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त बीईओ राजेश बरसैया एवं प्रतापनारायण आर्य ने कहा कि श्री ब्योहार ने कुशलता पूर्वक अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन किया। सेवानिवृत प्राचार्य अनूप शर्मा एवं आरती पाठक ने कहा कि जिले का बोर्ड परीक्षा परिणाम प्रदेश में अव्वल रहा एवं उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय कबड्डी का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ। कार्यक्रम को नवोदय प्राचार्य अरुण तिवारी, प्राचार्य एस के मिश्रा, जयमोहन शर्मा, चंद्रकांत विश्वकर्मा, बीआरसी संदीप स्थापक, चंदन शर्मा सहित अन्य शिक्षकों ने सम्बोधित करते हुए श्री ब्यौहार के कार्यकाल को सराहा। कार्यक्रम में डीईओ श्री ब्यौहार ने अपने उदबोधन में कहा कि जीवन में हमें जो जिम्मेदारी मिली है उसका निर्वाहन ईमानदारी से करना चाहिए। हम लोग राष्ट्रीय कबड्डी का बेहतर आयोजन एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम सभी के सहयोग से ही लेकर आये। उन्होंने उन्हें मिले सहयोग के प्रति सभी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन संस्था प्राचार्य श्रीमति सुनीता पटैल एवं मंच संचालन मनीष शंकर तिवारी एवं बीएसी पवन राजौरिया ने किया। कार्यक्रम मे मप्र कर्मचारी संघ, शिक्षक संघ, राज्य शिक्षक संघ, शिक्षक संदर्भ समूह, पीएमयुएम संघ, प्रांतीय शिक्षक संघ, अजाक्स, लिपिक संघ सहित के के राजोरिया व अनेक शिक्षकों ने श्री ब्योहार का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के आयोजन में महेश अधरुज, नगेन्द्र त्रिपाठी, मधुसूदन पटैल, सिराज अहमद सिद्धिकी सहित अन्य शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा। कार्यक्रम में चीचली बीआरसी डी के पटेल,प्राचार्य एम के चक्रवर्ती, मुमताज़ खान, ए के गुबरेले, लेखा कौरव,जे एल झरबडे,जी पी कोरी, राकेश तिवारी,बीएसी मनीराम मेहरा, राजेश गुप्ता,मोहन मुरारी दुबे,गजेंद्र कौरव, कमल सतारे, विजेंद्र कौरव,राजेश दुबे, मलखान मेहरा,मनमोहन शर्मा धनीराम मेहरा, राजेंद्र गुप्ता,विनीत नामदेव, वीरेंद्र शर्मा, महेंद्र कौरव, संतोष श्रीवास, पुरुषोतम पाल,बंशीलाल अहिरवार, भानु राजपूत, पोहूप सिंह पटैल,दीपक गुप्ता,प्रभात रूसिया,डॉ मंजुला शर्मा, निर्मला पाराशर,शिल्पी गुप्ता, दुर्गा राय, प्रसन्न दुबे, लिपिक के के पाठक, ललित कौरव, अमित पटैल, अनुज जैन, विक्रम शर्मा, आदित्य द्विवेदी, नीतेश समाधिया, लक्ष्मीकान्त कौरव, शैलेन्द्र यादव,सोमनाथ मेहरा, के के दुबे, पंकज स्थापक सहित अनेक जनशिक्षक व शिक्षक उपस्थित रहे।